लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 यात्रियों की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

By अंजली चौहान | Updated: May 8, 2025 11:02 IST

Uttarakhand: उत्तरकाशी के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।

Open in App

Uttarakhand: चार धाम यात्रा के बीच उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि 8 मई को उत्तरकाशी के गंगनानी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमे सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल सिंह ने पीटीआई को बताया कि एक व्यक्ति को बचा लिया गया है, लेकिन अन्य के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है, प्रशासन और आपातकालीन टीमें दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं।

यह घटना सीमावर्ती उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास हुई। इसमें छह यात्रियों और उसके कैप्टन को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर शामिल था।

दुर्घटनास्थल से ली गई तस्वीरों में हेलीकॉप्टर का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है और जांच के आदेश दिए। 

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और दुर्घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं।

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि जैसे ही दुर्घटना की खबर अधिकारियों तक पहुंची, राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया और बचाव कार्यों में सहायता करने और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :हेलीकॉप्टरउत्तराखण्डUttarkashiपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम