लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे लोगों के परिजनों से उनका ब्यौरा मांगा

By भाषा | Updated: August 19, 2021 13:14 IST

Open in App

उत्तराखंड सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे लोगों के परिजनों से उनसे संबंधित विस्तृत विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा है ताकि उनकी स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हवाले से बृहस्पतिवार को यहां स्थानीय समाचार पत्रों में छपी एक अपील में कहा गया है, ‘‘उत्तराखण्ड के जो लोग अफ़गानिस्तान में हैं और स्वदेश वापस आना चाहते हैं, उनके परिजन संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट व अन्य विवरण के साथ अपने जिले के जिलाधिकारी या एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) को शीघ्र सूचित करें।’’ इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर भी सूचित किया जा सकता है। धामी ने लोगों को आश्वस्त किया है राज्य सरकार केंद्र के सहयोग से अफ़गानिस्तान में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी का प्रयास कर रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय से भी बात कर हरसंभव कदम उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम केंद्र के साथ लगातार संपर्क में हैं। वह अफगानिस्तान में फंसे हर भारतीय की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

विश्व'पाकिस्तान की ओर से….अफगानिस्तान की संप्रभुता पर खुला हमला': काबुल हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं