लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः मानसून की पहली बारिश ने ढाया कहर, रुद्रप्रयाग, कपकोट क्षेत्र में सड़कें बंद, भूस्खलन से एक महिला की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: June 30, 2022 08:54 IST

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गई हैं जिसके बाद वहां यातायात बंद हो चुका है। इलाके में भूस्खलन को लेकर  SDRF की टीमें तैनात की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आईं इसकी चपेट में एक वाहन के आने से महाराष्ट्र की एक महिला की मौत हो गयी, पांच घायल हो गएमौसम विभाग ने प्रदेश के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है

देहरादूनः उत्तराखंड में मानसून की पहली भारी बारिश में जगह-जगह भूस्खलन की घटनांए हुईं। वहीं, केदारनाथ मार्ग पर बुधवार को भूस्खलन की चपेट में एक वाहन के आने से महाराष्ट्र की एक महिला की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। वहीं कपकोट क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है और तेज बरसात के कारण एक एएनएम सेंटर ध्वस्त हो गया, जबकि कई सड़कें बंद हो गई हैं।

उधर रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गई हैं जिसके बाद वहां यातायात बंद हो चुका है। इलाके में भूस्खलन को लेकर  SDRF की टीमें तैनात की गई हैं। रुद्रप्रयाग के एसपी आयुष अग्रवाल ने बताया, हमने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान सहित सभी इंतजाम किए हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मानसून की अवधि में हर समय सतर्क रहने के निर्देश जारी करते हुए कहा कि आपदा की स्थिति में कार्रवाई करने का समय कम से कम होना चाहिए तथा राहत व बचाव कार्य तत्काल शुरू होने चाहिए।

 कपकोट में तेज बरसात से बुधवार असों स्थित एएनएम सेंटर तबाह हो गया तथा वहां रखा सामान भी नष्ट हो गया। सूचना पर स्थानीय विधायक सुरेश गड़िया व कपकोट के उप-प्रभागीय न्यायाधीश सुबह से ही प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे तथा उन्होंने ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण डेढ़ किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल से मिली जानकारी के अनुसार बरसात के कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गयी थीं, जिन्हें बाद में साफ कर दिया गया।

रुद्रप्रयाग में एक महिला की मौत

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप बुधवार को एक वाहन के भूस्खलन की चपेट में आने पर महाराष्ट्र की एक महिला की मृत्यु हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर बाद तीन बजे के आसपास रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब मुनकटिया के समीप पहाडी से अचानक भूस्खलन होने से सोनप्रयाग- गौरीकुंड शटल सेवा में लगा वाहन उसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में वाहन सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

टॅग्स :उत्तराखण्डमौसम रिपोर्टमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह