लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Election 2022: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नहीं लड़ेंगे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, बीजेपी अध्यक्ष नड्डा को भेजा पत्र, जानें क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2022 19:21 IST

Uttarakhand Election 2022: मार्च 2021 में ​उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को राज्य की कमान सौंप दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के पार्टी से निष्कासन से भी जटिलताएं पैदा हो गयी हैं।14 फरवरी उत्तराखंड में मतदान है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर अपनी इच्छा जाहिर की है। मैं भाजपा सरकार बनाने के लिए सीएम धामी की मदद करना चाहता हूं। 

बदली राजनीतिक परिस्थतियों में चुनाव लड़ने की अनिच्छा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सामने असहज स्थिति पैदा कर दी है। रावत ने चुनाव लड़ने की अनिच्छा ऐसे समय पर जाहिर की जब 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटी है और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के पार्टी से निष्कासन से भी जटिलताएं पैदा हो गयी हैं।

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को लिखे एक पत्र में देहरादून की डोइवाला विधानसभा सीट से विधायक रावत ने कहा कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है और पुष्कर सिंह धामी के रूप में युवा नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा, ‘‘बदली राजनीतिक परिस्थितियों में मुझे विधानसभा चुनाव 2022 नहीं लड़ना चाहिए, मैं अपनी भावनाओं से पूर्व में ही अवगत करा चुका हूं।’’

हस्तलिखित पत्र में रावत ने स्वयं को 'भाजपा कार्यकर्ता' बताते हुए यह भी कहा है कि उत्तराखंड चुनाव के मद्देनजर वह अपना पूरा समय धामी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने के लिए काम करने में लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपसे अनुरोध है कि मेरे चुनाव नहीं लड़ने के अनुरोध को स्वीकार करें ताकि मैं अपना पूरा प्रयास सरकार बनाने में लगा सकूं।’’

भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में से चार साल मुख्यमंत्री पद पर रहे रावत बार-बार नेतृत्व परिवर्तन से नाराजगी के संकेत देते रहे हैं और अब विधानसभा में केवल विधायक के रूप में बैठने में खुद को सहज नहीं पा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि चारधाम सहित प्रदेश के 53 मंदिरों के प्रबंधन और रखरखाव के लिए गठित चारधाम देवस्थानम बोर्ड सहित उनके कार्यकाल के कुछ अन्य निर्णयों को वापस लिए जाने से भी वह आहत हैं। पिछले साल मार्च में ​राज्य में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को राज्य की कमान सौंप दी थी। हालांकि, बाद में विधानसभा सदस्य बनने की अनिवार्यता पूरी नहीं हो पाने के कारण तीरथ सिंह को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022BJPपुष्कर सिंह धामीत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?