लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 25, 2020 19:46 IST

भूकंप के लिए उत्तराखंड हमेशा से ही अति संवेदनशील रहा है। इसी साल 21 अप्रैल को चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए थे। लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।उत्तराखंड के चमोली और बागेश्वर जिले में अप्रैल महीने में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

देहरादून: उत्तराखंड के तेहरी गढ़वाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसकी तीव्रता 3.4 मापी गई है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र टिहरी जिले में था। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि इस घटना में जिले में नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

उत्तराखंड हमेशा से ही भूकंप को लेकर संवेदनशील रहा है। इसी साल 21 अप्रैल को चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उत्तराखंड के चमोली जिले में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 13 अप्रैल को बागेश्वर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई थी। बागेश्वर जिला भी भूकंप को लेकर संवेदनशील माना जाता है। 

अभी दो दिन पहले  23 अगस्त को महाराष्ट्र के पालघर जिले में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप से जान-माल की क्षति की खबर नहीं थी। 11 बजकर 39 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र दहानू तहसील के समीप आइना गांव में था। 

टॅग्स :भूकंपउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण