Covid-19 Pandemic: लॉकडाउन तोड़ने वाले विदेशियों ने 500 बार लिखा 'I am sorry', गंगा घाट की सैर पड़ी भारी

By गुणातीत ओझा | Published: April 13, 2020 08:43 AM2020-04-13T08:43:47+5:302020-04-13T11:52:35+5:30

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए जहां पूरा देश में लॉकडाउन के नियम का पालन कर रहा है, वहीं कुछ लोग इसका उल्लंघ करने में लगे हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दस विदेशियों को पुलिस ने अनोखी सजा दी है। दस विदेशी शनिवार को गंगा किनारे साईं घाट पर लॉकडाउन के बावजूद सैर-सपाटे कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सबसे कागज पर 500 बार 'आई एम सॉरी' लिखवाया।

uttarakhand corona lockdown police punished 10 foreigners found wandering on ganga ghats said write i am sorry 500 times | Covid-19 Pandemic: लॉकडाउन तोड़ने वाले विदेशियों ने 500 बार लिखा 'I am sorry', गंगा घाट की सैर पड़ी भारी

उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान गंगा घाट पर सैर कर रहे विदेशियों से पुलिस ने 500 बार लिखवाया ''आई एम सॉरी''

Highlightsउत्तराखंड के ऋषिकेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दस विदेशियों को पुलिस ने अनोखी सजा दी है।विदेशी नागरिक शनिवार को गंगा किनारे साईं घाट पर लॉकडाउन के बावजूद धूप सेंकने में लगे थे, पुलिस ने सबसे कागज पर 500 बार 'आई एम सॉरी' लिखवाया।

ऋषिकेश। कोरोना वायरस के प्रकोप को नजरअंदाज कर लोग बेवजह घरों से बाहर निकलने की लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। इस कड़ी में गांव-देहात के लोगों के साथ-साथ विदेशी पीछे नहीं है। लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का ताजा मामला उत्तराखंड में प्रकाश में आया है। लॉकडाउन के दौरान यहां कुछ विदेशी नागरिकों को गंगा घाट पर आराम फरमाते देखा गया। जानकारी मिलते ही उत्तराखंड पुलिस घाट पर पहुंच गई। वहां मौजूद सभी विदेशी नागरिकों पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने सभी विदेशी नागरिकों से कागज पर 500 बार 'आई एम सॉरी' लिखवाया।

हम बात कर रहें हैं उत्तराखंड के ऋषिकेश की। यहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दस विदेशियों को पुलिस ने अनोखी सजा दी है। विदेशी नागरिक शनिवार को गंगा किनारे साईं घाट पर लॉकडाउन के बावजूद धूप सेंकने में लगे थे, पुलिस ने सबसे कागज पर 500 बार 'आई एम सॉरी' लिखवाया। इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको और कुछ यूरोपीय देशों से आए इन विदेशी नागरिकों से पुलिस ने कागज पर 'मैने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझे माफ कर दो' 500 बार लिखवाया।

 
 
बताते चलें कि राज्य में आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। इस छूट की आड़ में तपोवन क्षेत्र में ठहरे विदेशी सैर सपाटे के लिए नीम बीच स्थित साईंघाट पहुंच गए। स्वच्छंद गंगा स्नान के बाद घाट पर चहलकदमी करने लगे। गश्त पर निकली तपोवन चौकी पुलिस साईं घाट पहुंची तो विदेशियों को देख हैरत में पड़ गई। पुलिस ने विदेशी नागरिकों को लॉकडाउन का हवाला दिया, जिस पर विदेशी नागरिकों ने कहा कि सुबह से दोपहर तक रिलैक्सेशन का पीरियड है। पुलस ने उन लोगों को बताया कि सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने और लोगों को खरीददारी करने के लिए छह घंटे की छूट दी गई है। इसके बाद पुलिस ने इन विदेशियों को सजा के तौर पर कागज पर पांच सौ बार, 'मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझे माफ कर दो' लिखवाया।

उत्तराखंड सरकार ने लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार से लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने की मांग की है। हालांकि जिन जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, वहां लोगों की आवाजाही पर लगी पाबंदियों को आंशिक रूप से खत्म करने का भी सुझाव दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन खत्म करने के संबंध में एक विस्तृत नीतिगत विवरण भी केंद्र को सौंपा है । लॉकडाउन से बाहर निकलने की रावत की योजना में उन जिलों में आवाजाही पर लगी पाबंदियों में आंशिक ढील देने की भी मांग की गयी है, जो कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित नहीं हुए हैं। लॉकडाउन जारी रहने के दौरान आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और सामाजिम मेलजोल से दूर रहने के नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया गया है। संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में सख्त उपायों के भी प्रस्ताव दिए गए हैं।

Web Title: uttarakhand corona lockdown police punished 10 foreigners found wandering on ganga ghats said write i am sorry 500 times

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे