लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: कांग्रेस नेता के भाई पर लगे आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित

By भाषा | Updated: July 24, 2019 02:46 IST

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में पिछले महीने एक बिल्डर द्वारा दी गयी शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को एक एसआईटी गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर उपाध्याय पूर्व में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। बिल्डर मुकेश जोशी ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर सचिन पर आरोप लगाया था।

उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोर उपाध्याय के छोटे भाई सचिन पर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला द्वारा दिए गए आदेश में डालनवाला की सर्किल आफिसर जया बलूनी की अध्यक्षता में बनी एसआईटी को मामले में तथ्यों की जांच करने तथा इसका निपटारा जल्द करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस संबंध में पिछले महीने एक बिल्डर द्वारा दी गयी शिकायत में लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को एक एसआईटी गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे।

बिल्डर मुकेश जोशी ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर सचिन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एसएम हॉस्पेटिलिटी प्राइवेट लिमिटेड नाम के ज्वाइंट बिजनेस वेंचर में उनके 50 फीसदी शेयर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर अपनी पत्नी के नाम कर दिए थे। जोशी ने सचिन पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाते हुए उनके बडे भाई किशोर की राजनीतिक हैसियत को देखते हुए अपनी जान के खतरे की आशंका भी जतायी थी।

किशोर उपाध्याय पूर्व में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। मुख्यमंत्री से इस मामले में निष्पक्ष जांच कराए जाने की प्रार्थना करते हुए जोशी ने कहा था कि वह एक निवेशक है और फिलहाल देहरादून में राजपुर के निकट चालंग गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2180 फ्लैट बना रहा है।

टॅग्स :उत्तराखण्डकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप