उत्तराखंड कांग्रेस में फेरबदलः गणेश गोदियाल नए प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति प्रमुख होंगे हरीश रावत

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 22, 2021 10:07 PM2021-07-22T22:07:44+5:302021-07-22T22:11:05+5:30

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर राज्य से जुड़े पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की थी।

Uttarakhand Congress Ganesh Godiyal new state president Harish Rawat head election campaign committee | उत्तराखंड कांग्रेस में फेरबदलः गणेश गोदियाल नए प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति प्रमुख होंगे हरीश रावत

उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए गए हैं। 

Highlightsपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ बैठक की। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुहम्मद निजामुद्दीन और प्रकाश जोशी के साथ अलग-अलग मुलाकात की। देवेंद्र यादव, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, नवप्रभात और भुवन कापड़ी से मुलाकात की थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल शुरू कर दिए। उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।प्रीतम सिंह कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को पार्टी की उत्तराखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। आर्येंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समन्वय समिति और घोषणापत्र समिति सहित कई समितियां भी गठित कीं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर राज्य से जुड़े पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की थी। राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ बैठक की।

इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मुहम्मद निजामुद्दीन और प्रकाश जोशी के साथ अलग-अलग मुलाकात की। इससे पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, नवप्रभात और भुवन कापड़ी से मुलाकात की थी।

उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पार्टी की चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाए गए हैं। उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का हाल ही में निधन हो गया था, जिससे विधायक दल के नेता का पद खाली था।

Web Title: Uttarakhand Congress Ganesh Godiyal new state president Harish Rawat head election campaign committee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे