लाइव न्यूज़ :

Lockdown in Uttarakhand: उत्तराखंड में रोज बढ़ रहे कोरोना केस, हर शनिवार और रविवार लॉकडाउन का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2020 18:48 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभी इस हफ्ते के लिए शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है। आवश्यकता पड़ी तो इसे आगे भी लागू रखा जा सकता है।इसके लिए जल्द ही दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘कल अचानक 200 मामले आ गये जो देर रात तक और बढ़ गए।आढ़त बाजार के व्यापारियों ने भी आज से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही दुकानें खोलने का फैसला लिया है।कोविड—19 की पुष्टि के बाद करीब आधे बाजार को सील कर दिया गया और पूरे क्षेत्र को संक्रमण मुक्त किया गया।

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए दो दिन, शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू करने की घोषणा शुक्रवार को की।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘कल अचानक 200 मामले आ गये जो देर रात तक और बढ़ गए। इसके लिए एक ही समाधान है कि अंतर बनाया जाए और संक्रमण के सायकल को तोड़ा जाए। व्यापारियों की भी मांग थी कि बाजार केवल पांच दिन ही खोला जाए और हालात भी यही कह रहे हैं। इसलिए शनिवार और रविवार को लॉकडाउन किया जा रहा है।'’

उन्होंने कहा कि कोविड—19 के मामलों में कमी लाने के लिए सभी जगहों को संक्रमण मुक्त करना जरूरी है और शनिवार और रविवार के लॉकडाउन से इसके लिए समय मिलेगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल शनिवार और रविवार को बंद करने का फैसला केवल इसी सप्ताह के लिए लिया गया है लेकिन जरूरत के अनुसार इसे और बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की प्रदेश में स्थिति को लेकर अधिकारी रोज बैठकें कर रहे हैं और वह स्वयं भी साप्ताहिक तौर पर इसकी समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी हालात के अनुरूप फैसले लिए जाएंगे। उधर, देहरादून के व्यस्ततम और प्रमुख बाजार पल्टन बाजार में जूते की एक दुकान के सेल्समैन में कोविड—19 की पुष्टि के बाद करीब आधे बाजार को सील कर दिया गया और पूरे क्षेत्र को संक्रमण मुक्त किया गया।

देहरादून के एक और प्रमुख बाजार, आढ़त बाजार के व्यापारियों ने भी आज से सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक ही दुकानें खोलने का फैसला लिया है। उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। 11 जुलाई को 45 मामले आए थे, जबकि 12 जुलाई को 120, 13 जुलाई को 71, 14 जुलाई को 78, 15 जुलाई को 104 और कल बृहस्पतिवार को मरीजों की संख्या एक दिन में रिकार्ड 199 तक पहुंच गयी। 

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब