लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसे टला, बाल-बाल बचे उत्तराखंड CM

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 20, 2018 15:00 IST

सीएम त्रिवेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर के पायलट की सूझबूझ की वजह से यह दुर्घटना टल सकी।

Open in App

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एक बड़े हेलीकॉप्टर दुर्घटना होने से बच गए हैं। वह रविवार को हेलीकॉप्‍टर से उत्‍तरकाशी से देहरादून आ रहे थे। यह दुर्घटना तब होने वाली थी जब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतर रहा था। लेकिन पायलट की चतुराई से यह बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद वहां पुलिस और सेना में घटना को लेकर बहस होने लगी।

बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तरकाशी जिले के सावंणी गांव में गांव में एक कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आ रहे थे। उनका हेलीकॉप्‍टर देहरादून स्थित सेना के जीटीसी हेलीपैड पर उतर रहा था। इस हेलीपैड पर दो ड्रम रखे थे। इनके कारण हेलीकॉप्टर को उतरने में परेशानी हुई। हालांकि किसी के हताहत की खबर नहीं आई है। सीएम रावत को सुरक्षित हेलीकॉप्टर से उतार लिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल 

सीएम त्रिवेंद्र सिंह उत्तरकाशी के सावंणी गांव में अग्निकांड से पीड़ित लोगों को राहत सामग्री चेक देने के लिए गए थे। जैसा कि हैलीपैड के नीचे दो ड्रम रखे हुए थे। इनके सामने आने से हेलीकॉप्टर को उतरने में दिक्कत हुई। पायलट ने बहुत चतुराई से उन ड्रमों से बचाकर हेलीकॉप्टर को उतारा। मामले की जांच के लिए सचिवालय ने उच्चस्तरीय जांच बैठा दी है। मामले की शिकायत गृह मंत्रालय से भी की गई है। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और सेना के जवानों में बहस भी हुई।

इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर सावंणी गांव में हुए अग्रिकांड पीड़ितों के प्रति दुख व्यक्त किया था। इसके अलावा उन्होंन कहा था कि उत्तरकाशी के सावणी गांव में हुए अग्निकांड पर दुःख व्यक्त करता हूं। प्रभावित परिवारों को युद्धस्तर पर राहत व सहायता पहुंचाने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए हैं। प्रभावितों को आवश्यक दवाईयां व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं।

 मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने इस संबंध में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही इसकी प्रति अपर पुलिस महानिदेशक (अभियोजन और सुरक्षा) को देकर जरूरी कार्रवाई के लिए लिखा है। 

टॅग्स :त्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखंड समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदेहरादून में विदेशी छात्रा से रेप, सूडान के युवक पर आरोप, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

भारतहम तुच्छ लाभ की खातिर क्यों कुर्बान बड़े हित करते हैं ?

भारत'सरकारी अधिकारियों पर भी लागू हो बैन', उत्तराखंड में गंगा घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

भारतUttarakhand: रामनगर जा रही बस अल्मोड़ा में हादसे का शिकार, खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है