लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव आरंभ

By भाषा | Updated: April 17, 2021 08:29 IST

Open in App

देहरादून, 17 अप्रैल उत्तराखंड में अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार सुबह मतदान आरंभ हो गया और लोगों को मतदान केंद्र के बाहर कतारों में खड़े देखा गया।

अल्मोड़ा जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और शाम पांच बजे तक चला।

भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना के पिछले साल नवंबर में कोविड-19 से निधन के कारण सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

इस सीट पर भाजपा ने जीना के बड़े भाई महेश को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस ने गंगा पंचोली को चुनाव मैदान में उतारा है।

सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 95,241 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिनमें से 48,682 पुरुष और 46,559 महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'