लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा में इतिहास रचेंगी पूर्व मुख्यमंत्री की पुत्री ऋतु खंडूरी, पहली महिला स्पीकर बनेंगी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2022 21:43 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य तथा कई अन्य विधायक मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 24 एवं 25 मार्च को नामांकन की तिथि रखी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे26 मार्च को सदन में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होगा।70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 47 सदस्य हैं।देखते हुए खंडूरी का पद पर निर्वाचन तय है।

देहरादूनः पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री और कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूरी का बृहस्पतिवार को उत्तराखंड विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया। खंडूरी ने विधानसभा सचिव कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य तथा कई अन्य विधायक मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए 24 एवं 25 मार्च को नामांकन की तिथि रखी गई है जबकि 26 मार्च को सदन में विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होगा।

70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 47 सदस्य हैं और इसे देखते हुए खंडूरी का पद पर निर्वाचन तय है। खंडूरी उत्तराखंड के दो दशक से अधिक समय के इतिहास में विधानसभा अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला होंगी। नामांकन भरने के बाद 57 वर्षीय खंडूरी ने केंद्रीय भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई कि उत्तराखंड में महिलाओं का सम्मान करते हुए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद वह प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेंगी तथा सदन की संसदीय परंपराओं के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करेंगी और पद की गरिमा का पालन करेंगी। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में खंडूरी दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। 2017 में यमकेश्वर सीट से चुनाव जीतकर वह पहली बार विधानसभा में पहुंची थीं। 

टॅग्स :उत्तराखण्डUttarakhand Assemblyपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारतबिहार विधानसभा का 18वें अध्यक्ष चुने गए भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रेम कुमार, सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ले गए आसन तक

भारत अधिक खबरें

भारतIndigo Crisis: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े गए

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर