लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः ज्वालापुर में बारिश और आंधी के कारण 200 साल पुराना पेड़ गिरा, 2 लोगों की मौत, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2023 08:58 IST

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि चमगदर टापू के पास पेड़ गिरने से सोनीपत के एक पर्यटक की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ अनस जाहिद ने कहा कि 5 लोगों को यहां लाया गया था।2 लोगों की मौत हो गई है। एक मरीज को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

देहरादूनः उत्तराखंड के ज्वालापुर क्षेत्र में बारिश और आंधी के कारण 200 साल पुराना एक पेड़ गिर गया और कई लोग उसके नीचे दब गए। चारों लोगों को बचा लिया गया है और सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि चमगदर टापू के पास पेड़ गिरने से सोनीपत के एक पर्यटक की मौत हो गई।

वहीं हरिद्वार के हरमिलाप मिशन सरकारी अस्पताल के डॉ अनस जाहिद ने कहा कि 5 लोगों को यहां लाया गया, जिनमें से एक छोटे बच्चे और एक आदमी की मृत्यु हो गई है। एक मरीज को हमने सीटी स्कैन के लिए AIIMS ऋषिकेश रेफर किया है। बाकी लोगों का इलाज जारी है।

अजय सिंह ने कहा कि आंधी तूफान के कारण ज्वालापुर के पास एक पुराना पेड़ गिर गया। जिसके नीचे काफी गाड़ियां दब गईं।  3 लोगों को पहले ही निकाल लिया गया था। एक अभिभावक ने बताया कि उनका 5-7 साल का बच्चा नहीं मिल रहा है। 3 घंटे के बाद उस बच्चे को निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

दूसरा हादसा चमगादड़ टापू के पास हुआ है जहां पेड़ गिरने के कारण सोनीपत के एक यात्री की मृत्यु हुई है। श्यामपुर इलाके में भी पेड़ गिरने के कारण हमारे कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos