लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Zila PanchayatElection: तीन जुलाई को मतदान, नामांकन पत्र दाखिल, भाजपा और सपा में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2021 20:42 IST

Uttar Pradesh Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021: राज्‍य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में अध्यक्ष जिला पंचायत के निर्वाचन के लिए आज (26 जून) नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख तय की थी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय लोकदल समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है।आगामी 29 जून तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान तथा उसके बाद मतगणना होगी।

Uttar Pradesh Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचन के लिए शनिवार को प्रदेश के जिलों में अध्यक्ष के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

राज्‍य निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में अध्यक्ष जिला पंचायत के निर्वाचन के लिए आज (26 जून) नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख तय की थी। प्रदेश के विभिन्न जिलों में मिली खबर के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, अपना दल (एस) और राष्ट्रीय लोकदल समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

सुप्रिया चौधरी व सपा से आनन्द चौधरी में मुकाबला

बलिया से मिली खबर के अनुसार बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज भाजपा की सुप्रिया चौधरी व सपा से आनन्द चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा उम्मीदवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने अपना समर्थन दिया है।

गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी की सपना सिंह तथा समाजवादी पार्टी की कुसुमलता यादव के अलावा रेखा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। बदायूं से मिली खबर के अनुसार बाहुबली पूर्व विधायक डीपी यादव के भतीजे की पत्नी वर्षा यादव ने भाजपा से जबकि समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी सुनीता शाक्य ने पर्चा भरा है।

राजेश अग्रहरि ने भरा पर्चा

फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि समाजवादी पार्टी से रुचि यादव ने सुबह अपना नामांकन पत्र दाखिल किया वहीं दोपहर को भाजपा प्रत्याशी हर्षिता सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि समाजवादी पार्टी से गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की पत्नी शीलम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

ममता किशोर और बबली देवी में टक्कर

बागपत में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर एक दिन में ही उम्मीदवार की निष्ठा कई बार बदली । सुबह के वक्त राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की उम्मीदवार रहीं जिस ममता किशोर ने भाजपा का दामन थामा था कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपने घर रालोद में वापसी कर ली है। राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से ममता किशोर और भाजपा की तरफ से बबली देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। ममता किशोर का कहना है कि जबरन उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई गई थी लेकिन अब वो अपने घर वापस आ गई हैं।

एटा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में आज सपा व भाजपा के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना अपना नामांकन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये सपा की पूर्व घोषित प्रत्याशी रेखा यादव ने कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अग्रवाल के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

29 जून तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं

वहीं भाजपा प्रत्याशी विनीता यादव ने अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। गीता देवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। भदोही की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि जिला पंचायत पद अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार सिंह उर्फ़ प्रिंस ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर और अनिरुद्ध त्रिपाठी तथा चंद्रभूषण त्रिपाठी ने निर्दल उम्‍मीदवार के रूप में अपना -अपना पर्चा दाखिल किया है।

इसी प्रकार हापुड़ के जिलाधिकारी ने बताया कि इस पद के लिये भाजपा से रेखा नागर व सपा से रुचि यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया । इसी तरह आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने पर्चा दाखिल किया । राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने बताया कि आगामी 29 जून तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान तथा उसके बाद मतगणना होगी।

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया

गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अमित चौधरी ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत उत्तर प्रदेश में सबसे छोटी जिला पंचायत है,जहां केवल पांच सदस्य हैं, जिनमें से तीन भाजपा से हैं, लिहाज भारतीय जनता पार्टी के पास अपना अध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत है। दूसरी ओर एक जिला पंचायत सदस्य बहुजन समाज पार्टी से है, एक जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीबीएसपीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथमायावतीलखनऊअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण