लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : बस का इंतजार कर रही महिला की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: July 15, 2021 15:05 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 15 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बृहस्पतिवार को कुछ अज्ञात बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के बाहर बस का इंतजार कर रही एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, बेगाराजपुर के बाहर हुई। 26 वर्षीय विवाहित महिला शेरनगर गांव की रहने वाली थी और अस्पताल में जांच के लिए आई थी।

पुलिस ने बताया कि जब महिला देहरादून-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और महिला को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बारे में जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब