लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : मंत्री के काफिले में शामिल वाहन पलटा, तीन पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:09 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नीलिमा कटियार के काफिले में चल रहा वाहन शनिवार को खागा पश्चिमी बाईपास के पास पलट गया, जिससे वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गयादत्त मिश्रा ने बताया कि शनिवार की शाम खागा पश्चिमी बाईपास के पास जानवर को बचाने के चक्कर में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलिमा कटियार के काफिले में आगे चल रहा एस्कार्ट वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में वाहन चालक सिपाही शिवराम दीक्षित, धीरज सिंह और संदीप को काफी चोटें आयी हैं, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे