लाइव न्यूज़ :

आजम खान बोले- Lulu Mall का मालिक RSS के लिए जुटाता है धन; नहीं बदलेगा मॉल का नाम, कमा रहा है इससे पैसे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2022 12:14 IST

आजम खान ने ओपी राजभर पर बयान देते हुए कहा, ‘‘वह समाजवादी पार्टी में वापस नहीं आ सकते क्योंकि वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लुलु मॉल आरएसएस के लिए काम करता है। आजम खान ने आरोप लगाते हुए कहा है कि लुलु मॉल आरएसएस के लिए काम करता है। उन्होंने ओपी राजभर पर भी बोलते हुए कहा है कि वह भाजपा के लिए काम कर रहे है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान ने गुरुवार को आरोप लगाया कि लुलु मॉल के मालिक का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसए) से सीधा संबंध है। इस दौरान उन्होंने  यह भी कहा कि आरएसए के निर्देश पर ही मॉल में अनधिकृत रूप से नमाज अदा की गई। आजम खान ने यह बयान मुरादाबाद में दिया है जहां वह अदालत के एक मामले में यहां आए थे। 

इससे पहले जब आजम खान से लुलु मॉल के बारे में कुछ बोलने को कहा गया था को वे उस समय कुछ बोलने से इन्कार कर दिए थे। लेकिन इस बार जब वह बोले है तो मॉल के मालिक पर ही सवाल उठा दिया है। 

आजम खान ने मुरादाबाद में क्या कहा 

इस पर बोलते हुए सपा नेता आजम खान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लुलु मॉल का मालिक आरएसएस के लिए धन जुटाता है और वह राज्य में सांप्रदायिक हिंसा पैदा करना चाहता है।’’ 

वहीं इससे पहले जब आजम खान को लुलु मॉल पर कुछ टिपणी देने को कहा गया था तो वे उस समय यह कहकर बात को टाल दिए थे कि वो कभी मॉल में गए ही नहीं है तो वह इस पर क्या बयान दें। 

आजम खान ने यह भी कहा कि लुलु मॉल का मालिक ने मॉल बनवाया है और वह लोगों को लाकर मॉल में नमाज पढ़वाता है। वह विवाद खड़ा करना चाहता है। खान का यह भी बोलना है कि अगर ऐसा नहीं है तो वह मॉल का नाम क्यों नहीं बदल लेता है। 

सपा नेता ने कहा कि वह नाम नहीं बदलेगा क्योंकि वह इस नाम से पैसे कमा रहा है। 

लुलु मॉल को लेकर क्या है विवाद

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में लखनऊ में लुलु मॉल के उद्घाटन के बाद कुछ लोगों ने वहां अनधिकृत रूप से नमाज अदा की थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। 

इसके विरोध में कुछ हिंदू संगठन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घटना पर कड़ा संज्ञान लेने के बाद, पुलिस ने कार्रवाई की और मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

ओपी राजभर को लेकर क्या बोले आजम खान

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर के बारे में खान ने कहा, ‘‘वह समाजवादी पार्टी में वापस नहीं आ सकते क्योंकि वह भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि सपा ने हाल ही में राजभर को एक पत्र भेजकर कहा था कि जहां भी उन्हें अधिक सम्मान मिले, वहां जाएं। राजभर की पार्टी सुभासपा ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को समर्थन दिया था। खान ने रामपुर सदर सीट से रिकॉर्ड दसवीं बार विधायक चुने जाने के बाद अपनी रामपुर लोकसभा सीट छोड़ दी थी।  

टॅग्स :आज़म खानआरएसएसलुलु मॉललखनऊउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीओम प्रकाश राजभरSuheldev Bharatiya Samaj Partyयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण