लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुरः ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा से सिपाही ने की अभद्रता, पिटाई की, निलंबित, एफआईआर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2020 14:36 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना अल्लाहगंज में तैनात सिपाही मुकेश कुमार ने कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा(16) की कथित तौर पर पिटाई कर दी तथा उसके साथ अभद्रता भी की।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

शाहजहांपुरःउत्तर प्रदेश में खाकी फिर से शर्मसार हो गई। यूपी के शाहजहांपुर में सिपाही ने छात्रा के साथ मारपीट की। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा को पीटने और उसके साथ अभद्रता करने के आरोप में एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया और घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) निपुण अग्रवाल ने बताया कि थाना अल्लाहगंज में तैनात सिपाही मुकेश कुमार ने कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा(16) की कथित तौर पर पिटाई कर दी तथा उसके साथ अभद्रता भी की।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्होंने बताया कि छात्रा के पिता की ओर से आरोपी सिपाही के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। अग्रवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में टैक्सी चालक की गोली मार कर हत्या

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज में संविदा पर टैक्सी चला रहे एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में गश्त कर रही पुलिस को एक टैक्सी सड़क पर खड़ी दिखी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब टैक्सी के अंदर देखा तो एक व्यक्ति खून से लथपथ दिखा, इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मरने वाले व्यक्ति के पास से बरामद पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान संजय उर्फ कल्लू (33) के रूप में की गयी है।

अधिकारी ने बताया कि टैक्सी चालक काशीराम कॉलोनी का रहने वाला है तथा उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात को किसी का फोन आया और उसके बाद संजय टैक्सी लेकर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है । मरने वाले के मोबाइल से लिस हत्यारों का सुराग लगा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है