ट्रेन में सफर के बीच गर्भवती महिला को हुआ लेबर पेन, रेलवे ने फिर किया दिल जीतने वाला ये काम

By विनीत कुमार | Published: February 12, 2021 09:59 AM2021-02-12T09:59:51+5:302021-02-12T09:59:51+5:30

यूपी के टूंडला में एक नॉन स्टॉप ट्रेन को रेलवे अधिकारियों ने उस समय रोकने का फैसला किया जब इसमें सवार एक महिला को लेबर पेन होने की जानकारी इन्हें मिली। इसके बाद महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

Uttar Pradesh Non stop train stopped at Tundla after woman gets labor pain | ट्रेन में सफर के बीच गर्भवती महिला को हुआ लेबर पेन, रेलवे ने फिर किया दिल जीतने वाला ये काम

गर्भवती महिला के लिए रोकी गई नॉन स्टॉप ट्रेन (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली से प्रयागराज जाते समय ट्रेन में सफर कर रही महिला को हुआ लेबर पेनजानकारी मिलने के बाद नॉन स्टॉप ट्रेन को हाथरस से आगे टूंडला जंक्शन पर रोका गयारात 10.30 बजे ट्रेन को रोका गया और फिर महिला को अस्पताल भी रेलवे की मदद से पहुंचाया गया

उत्तर प्रदेश में रेलवे अधिकारियों की तत्परता और सूझबूझ एक परिवार के लिए बड़ी राहत लेकर आई। दरअसल, नॉन स्टॉप ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला को लेबर पेन होने पर न केवल रेल अधिकारियों ने ट्रेन को रोका बल्कि उसे सुरक्षित अस्पताल भी भिजवाया। महिला शिवगंगा एक्सप्रेस से सफर कर रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज के थाना दुर्गागंज क्षेत्र के बंडा गांव की 36 साल की सुनीता देवी अपने पति विमल कुमार के साथ दिल्ली गई थी। दिल्ली से वापस आते समय बुधवार को वह एस-1 कोच में सफर कर रही थी। वापसी के समय ट्रेन में ही महिला को लेबर पेन होने लगा और वो दर्द से कराहने लगी।

गर्भवती महिला के लिए टूंडला जंक्शन पर रोकी गई ट्रेन

पत्नी की प्रसव पीड़ा रात करीब 10.30 बजे ट्रेन के हाथरस स्टेशन से आगे बढ़ते ही बहुत तेज हो गई। पति ने इसकी जानकारी कोच में सवार टीटीई को दी। इसके बाद टूंडला कंट्रोल रूम को पूरे मामले की जानकारी दी गई। 

आखिरकार अधिकारियों के निर्देश पर नॉन स्टॉप ट्रेन को करीब रात 11 बजे टूंडला जंक्शन पर करीब 10 मिनट के लिए रोका गया। इसके बाद तत्काल चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को देखा और फिर 108 एंबुलेंस के जरिए उसे सीएचसी टूंडला भेज दिया गया। 

अस्पताल पहुंचने के बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सुनीता को पहले से एक बेटा और बेटी हैं। महिला यात्री का रात में सामान्य प्रसव हुआ और सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। ट्रेन रोके जाने और मदद के लिए महिला के परिजनों ने रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

Web Title: Uttar Pradesh Non stop train stopped at Tundla after woman gets labor pain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे