लाइव न्यूज़ :

बाहुबली अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेंगे गरीबों के लिए 75 फ्लैट, प्रयागराज में आज भूमि पूजन करेंगे सीएम योगी

By आजाद खान | Updated: December 26, 2021 09:27 IST

सीएम योगी आज भूमि पूजन के लिए प्रयागराज आएंगे। वे भूमि पूजन के बाद लूकरगंज की एक सभा में शामिल भी होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबाहुबली नेता अतीक अहमद के कब्जा से मुक्त कराई गई जमीन पर आज सीएम योगी भूमि पूजन करेंगे। इस जमीन पर गरीबों के लिए 458.88 लाख की लागत से 75 फ्लैट बनवाए जाएंगे। पूर्व सांसद अतीक अहमद फिलहाल गुजरात के अहमदाबाद जेल में बंद हैं।

भारत: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बाहुबली नेता और पूर्व सांसद अतीक अहमद से कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर आज भूमि पूजन करेंगे। वे इसके लिए आज प्रयागराज जाएंगे और वहां भूमि पूजन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इससे पहले सरकार ने यह दावा किया था कि बाहुबली नेता द्वारा बहुत सी जमीन को कब्जा किया गया था। सरकार ने कार्रवाई करते हुए सारे जमीन को उनके कब्जे से मुक्त कराया और अब उन जमीन पर वे भूमि पूजन करेंगे। हालांकि सरकार ने यह भी कहा था कि माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनों पर गरीबों के लिए वे घर बनाए जाएंगे। 

कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगे 75 फ्लैट 

इससे पहले कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस जमीन का सर्वे अधिकारियों के साथ कर चुके हैं। उनके अनुसार, सरकार ने इस जमीन पर गरीबों के लिए 75 फ्लैट बनाने की योजना बनाई है। आपको बता दें कि माफिया अतीक अहमद से खाली कराई गई जमीन पर 458.88 लाख की लागत से यह फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इस योजना में एक फ्लैट की लागत साढ़े छह लाख आएगी, जिसमें से डेढ़ लाख भारत सरकार अनुदान देगी, जबकि एक लाख का अनुदान राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा। इसके बाद बाकी के 3.50 लाख योजना में चयनित लाभार्थी को देना होगा। इस पर बयान देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, "सीएम योगी जब से आए हैं, उन्होंने अवैध जमीनें वापस ली हैं. उसके ऊपर बुल्डोजर चलाया है।"

अब कहां है बाहुबली नेता अतीक अहमद 

राज्य के बाहुबली नेता अतीक अहमद पर अबतक कुल 113 मामले दर्ज हैं। उनपर जमीन कब्जे के भी कई केस चल रहे हैं। फिलहाल अतीक अहमद को एक अध्यापकों के साथ मारपीट करने और उसे धमकी देने के एक मामले में वे गुजरात की अहमदाबाद जेल में बंद हैं।

टॅग्स :भारतप्रयागराजयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत