लाइव न्यूज़ :

'हम दो-हमारे तीन.. कुल मिलाकर पांच होने चाहिए', जनसंख्या पर योगी के मंत्री ने दिया पार्टी नारे के खिलाफ बयान

By आजाद खान | Updated: December 22, 2021 11:50 IST

मंत्री जी ने बीजेपी में बराबर का सम्मान मिलने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सरकार में धर्म पर कोई भेदभाव नहीं होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने अपने ही सरकार के नारे पर अपना नया नारा लगाया है।सुनील भराला ने सपा और ओवैसी को भी घेरा है। मंत्री जी ने पिछले सरकार में केवल लाल टोपी वाले को ही फायदा मिलने की बात कही है।

भारत:उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने अपने ही सरकार के खिलाफ जाकर एक बयान जारी किया है। योगी कैबिनेट में श्रम कल्याण राज्यमंत्री सुनील भराला ने अपने ही सरकार के हम दो हमारे दो के नारे पीछे छोड़ अपना एक नया नारा दिया है। उन्होंने नारा देते हुए कहा है कि हम दो हमारे दो, कुल मिलाकर पांच होने चाहिए। उनके इस नारे के पीछे उन्होंने यह तर्क दिया है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में हमारा देश बूढ़ा हो जाएगा। मंत्री के इस बयान पर खूब बवाल हो रहा है। जहां भराला के पार्टी के ही नारे के खिलाफ दुसरा नारा देने के लिए उनके सहयोगी नेता उनसे नाराज हैं, वहीं आम लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मंत्री ने इसके बाद विपक्षी पार्टी सपा और AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला बोला है।

क्या कहना है श्रम कल्याण राज्यमंत्री सुनील भराला का 

यूपी सरकार के श्रम कल्याण राज्यमंत्री सुनील भराला मंगलवार को बागपत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने पहुंचे थे। इस मौके पर प्रेस से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि पुराना नारा जो हम दो हमारे दो है, उसे बदल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराने नारे को बदल कर अब हम दो हमारे दो, कुल मिलाकर पांच का नारा लगाना चाहिए। मंत्री जी ने अपने इस नारे के पीछे अपना ही तर्क दे डाला। मंत्री के अनुसार, अगर कुल मिलाकर पांच वाला नारा नहीं लगा तो इससे हमारा देश बूढ़ा हो जाएगा। इनके इस बयान से काफी हलचल मच गया है।

सपा और ओवैसी पर भी उठाए सवाल

सुनील भराला ने इस प्रेसवार्ता में सपा और ओवैसी को भी नहीं छोड़ा और उन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सपा को घेरते हुए कहा कि पिछले सरकार में केवल लाल टोपी वाले को ही लाभ मिला है। भराला ने अपनी सरकार में बराबरी देने की बात कही और कहा कि धर्म को लेकर हमारे यहां कोई भेदभाव नहीं है। ओवैसी के बयान पर बोलते हुए भराला ने कहा कि हमारी बेटियों की शादी 21-22 वर्ष में होती है। ऐसे में बहुत कम ही ऐसी लड़कियां है जिनकी शादी 18 साल में होती है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतBJPएआईएमआईएमसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं