लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश; मथुरा में अब शराब और मांस बेचने पर बैन, सीएम योगी आदित्यनाथ का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2021 12:09 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों में लगे लोगों को दूसरे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की घोषणा।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर किया ये बड़ा ऐलान।योगी आदित्यनाथ जिला प्रशासन को इस संबंध में कदम उठाने और कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

जन्माष्टमी के मौके पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की घोषणा कर दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा के वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगांव, बरसाना, गोकुल, महावन और बलदेव में मांस और शराब की बिक्री बंद होगी।

साथ ही सीएम ने इन कार्यों में लगे लोगों का अन्य व्यवसायों में पुनर्वास करने की भी घोषणा की। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भगवान के दर्शन करने सोमवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रामलीला मैदान में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया। 

उन्होंने कहा, ‘चार वर्ष पूर्व 2017 में यहां की जनता की मांग पर मथुरा एवं वृन्दावन नगर पालिकाओं को मिलाकर नगर निगम का गठन किया गया था। फिर यहां के सात पवित्र स्थलों को राजकीय रूप से तीर्थस्थल घोषित किया। अब जनता की कामना है कि इन पवित्र स्थलों पर मद्य एवं मांस की बिक्री न की जाए, तो मैं आश्वस्त करता हूं कि ऐसा ही होगा।’ 

जिला प्रशासन को दिया गया निर्देश

योगी आदित्यनाथ इसके लिए जिला प्रशासन को अपेक्षित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा, ‘जो लोग इन कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें अन्य कार्यों का प्रशिक्षण देकर उनका पुनर्वास किया जाना चाहिए। उन लोगों की व्यवस्थित रूप से काउंसलिंग की जानी चाहिए।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अच्छा होगा कि जो इस काम में लगे हैं उनके लिए दुग्धपालन के छोटे-छोटे स्टॉल बना दिए जाएं।’ उन्होंने आश्वस्त किया, ‘हमारा उद्देश्य किसी को उजाड़ना नहीं है। बस, व्यवस्थित पुनर्वास करना है और व्यवस्थित पुनर्वास के काम में इन पवित्र स्थलों को इस दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।' 

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘ब्रज भूमि को पुनः नए कलेवर के साथ विकास की दिशा में ले जाना है। विकास के लिए हम कहीं कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। और आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक विकास भी हो, यही हमारी विरासत है। उसे हमें सहेजना है।’ 

उन्होंने कहा, ‘रामनाथ कोविंद आजादी के बाद देश के पहले राष्ट्रपति हैं जिन्होंने रामलला के दर्शन किए हैं। इसी प्रकार, नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अब तक रामलला के दर्शन किए हैं। यानि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हमारे इन सभी देव विग्रहों की पूजा करने, दर्शन करने में पहले की सरकारों को भय रहता था कि कहीं उन पर साम्प्रदायिक होने का लेबल न लग जाए।’ 

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में जो नया भारत अंगड़ाई ले रहा है उसमें बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। इसी के कारण जो लोग पहले मंदिर जाने में भी संकोच करते थे, अब कह रहे हैं कि राम तो हमारे भी हैं, कृष्ण हमारे भी हैं। ये है परिवर्तन, अब होड़ लगी है।’ 

उन्होंने कहा, ‘पहले हिन्दू पर्व और त्यौहारों पर बधाई देने के लिए न कोई विधायक आता था, न मंत्री आता था, न कोई मुख्यमंत्री आता था। भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों को छोड़ दें तो शेष दलों के लोग दूर भागते थे।’ मुख्यमंत्री ने उस स्थिति का वर्णन करते हुए कहा, ‘उल्टे पर्व और त्यौहारों में अलग से बंदिशें लगा दी जाती थीं। अब ऐसा कोई अंदेशा नहीं।’

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमथुराजन्माष्टमीनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर