लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर शिफ्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2020 21:24 IST

सोमवार सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। ऐसे में डॉक्टरों ने आननफानन में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। उनका गहन उपचार चल रहा है तथा उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन का हाल चाल जाना। साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

लखनऊः सांस की दिक्कत व अन्य परेशानियों की वजह से शनिवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक हो गई है।

सोमवार सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। ऐसे में डॉक्टरों ने आननफानन में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। उनका गहन उपचार चल रहा है तथा उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन का हाल चाल जाना। टंडन (85) को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एहतियातन करायी गयी स्वास्थ्य सम्बन्धी जांचों के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पायी गयी और उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद टंडन को आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं सुचारू इलाज के बाद से बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ है । भर्ती के दौरान उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा।

डॉक्टरों ने शनिवार को पहले जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पाया। ऐसे में एंटीबायोटिक की डोज दी गईं। संक्रमण कम होने पर बुखार भी हल्का हुआ। बुखार की वजह से उनकी कोरोना जांच भी हुई। यह रिपोर्ट नेगिटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों ने रात में ही लिवर की जांच का फैसला किया। 

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का हुआ इमरजेंसी ऑपरेशन, हालत बेहतर

सांस की दिक्कत तथा अन्य परेशानियों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किए गए मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत अब बेहतर है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राकेश कपूर ने रविवार को बताया कि शनिवार को भर्ती किए गए टंडन की हालत अब बेहतर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

अस्पताल के बुलेटिन के मुताबिक टंडन को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य सम्बन्धी जांचों के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पायी गयी जिसके लिए उनका एक CT गाइडेड प्रोसीजर किया गया।

प्रोसीजर के बाद पेट में रक्त का स्राव बढ़ जाने के कारण उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। बुलेटिन के अनुसार ऑपरेशन के बाद टंडन को आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं सुचारु इलाज के बाद उनकी बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ। भर्ती करते समय उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा।

इनपुट भाषा

टॅग्स :मध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशलखनऊशिवराज सिंह चौहानयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो