लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः शराब, बीयर और भांग की लाइसेंसी दुकान के खुलने के समय में बदलाव, सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक, जानिए गाइडलाइन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 27, 2020 18:34 IST

हॉट स्‍पॉट, कंटेनमेंट जोन के बाहर मौजूद देशी, विदेशी, बियर और भांग की फुटकर दुकानें और मॉडल शॉप व सीएसडी कैंटीन में शराब की बिक्री सुबह 10 से रात 10 बजे की बीच हो सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअब ये दुकानों सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी। यह नियम थोक व फुटकर दोनों तरह के विक्रेताओं पर लागू होगा।सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर रोक जारी रहेगी।

लखनऊः उत्तर प्रदेश में शराब, बीयर व भांग की लाइसेंसी दुकानों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। अब ये दुकानों सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी। यह नियम थोक व फुटकर दोनों तरह के विक्रेताओं पर लागू होगा।

यूपी सरकार के शासनादेश के अनुसार, हॉट स्‍पॉट, कंटेनमेंट जोन के बाहर मौजूद देशी, विदेशी, बियर और भांग की फुटकर दुकानें और मॉडल शॉप व सीएसडी कैंटीन में शराब की बिक्री सुबह 10 से रात 10 बजे की बीच हो सकेगी। हालांकि, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने पर रोक जारी रहेगी।

केंद्र ने मंगलवार को कहा कि बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स को खोलने जैसी विभिन्न गतिविधियों को अनुमति देने के बारे में मौजूदा दिशा-निर्देश निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर वाले इलाकों में 30 नवंबर तक लागू रहेगा। इससे पहले इन गतिविधियों को शुरू करने के लिए 30 सितंबर को जारी दिशा-निर्देश को 31 अक्टूबर तक के लिए लागू किया गया था।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि गृह मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आदेश में इसकी अवधि 30 नवंबर तक बढ़ा दी है । दिशा-निर्देश में कहा गया है कि केंद्र की मंजूरी को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पांबदी रहेगी जबकि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चरणबद्ध तरीके से स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को खोलने पर फैसला करने की अनुमति प्रदान की गयी है। दिशा-निर्देश के मुताबिक स्थिति के आकलन और कुछ शर्तों के साथ, संबंधित स्कूलों और संस्थानों के प्रबंधन के साथ विचार-विमर्श कर इस बारे में फैसला किया जाए।

निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर वाले इलाके में बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा, थिएटर और मल्टीप्लेक्स, व्यापार प्रदर्शनी, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क और इसी तरह के स्थानों पर गतिविधियों की अनुमति दी गयी है। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों ने इन गतिविधियों को शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश में कोरोनाCoronavirus in Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह