लाइव न्यूज़ :

Uttar pradesh ki khabar: UP में बारिश और बिजली गिरने से 28 लोगों की मौत, योगी सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2020 21:03 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करके तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि वे इस प्राकृतिक आपदा से हुए फसलों के नुकसान का आकलन कल फौरन सहायता उपलब्ध कराएं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी बरसात और बिजली गिरने के चलते 28 लोगों की जान चली गई है। 

लखनऊः उत्तर प्रदेश में बारिश और बिजली गिरने से 28 लोगों की मौत हो गई। योगी सरकार ने 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। कई जिलों में बारिश आफत बन कर आई है। मरने वाले की संख्या बढ़ सकती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का आकलन करके तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि वे इस प्राकृतिक आपदा से हुए फसलों के नुकसान का आकलन कल फौरन सहायता उपलब्ध कराएं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी बरसात और बिजली गिरने के चलते 28 लोगों की जान चली गई है। 

सीतापुर जिले में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि से तीन महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सिधौली क्षेत्र में राम प्रसाद (55) बारिश से बचने के लिये एक टिनशेड के नीचे खड़ा था, तभी एक पेड़ टिनशेड पर गिर गया। उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी।

एक अन्य घटना में रामपुर कलां क्षेत्र में बारिश के बीच दीवार ढहने से 15 साल की एक लड़की की मौत हो गयी। संदना क्षेत्र में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता—पुत्र झुलस गये। उनमें से पुत्र संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। सरदारपुर क्षेत्र में रेशम (14) नामक लड़की की भारी बारिश के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गयी।

इसी थाना क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से 40 वर्षीय दया नामक महिला की मौत हो गयी। उप जिलाधिकारी अमित भट्ट ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गुरुवार रात घने बादलों के साथ मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बरिश में शुक्रवार दोपहर तक सात लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। जिले के कई क्षेत्रों में ओले भी पडे़ हैं। तेज हवाओं के चलते हाईवे सहित लिंक मार्गों पर यातायात भी बाधित रहा।

गोंदलामऊ संवाद के अनुसार- संदना थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमलापुर के मजरे मुरहाडीह में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे तेज आंधी से छत की रेलिंग गिरने से एक महिला की मौत हो गई। संदना संवाद के अनुसार- थाना क्षेत्र के रामपुर बनका मजरा रामगढ़ में खेतों में गन्ना छीलने गए पिता-पुत्र पर शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बिजली गिरने से घायल 45 वर्षीय रामसागर पुत्र जीत व उसके 25 वर्षीय पुत्र संदीप को सीएचसी गोंदलामऊ ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घटना क्रम में शुक्रवार सुबह सिढ़ौली गांव निवासी जीतेन्द्र (16) पुत्र प्रेमराज व रोहित (20) पुत्र धनराज गांव के बाहर पूरब दिशा में शौंच के लिए गए थे। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों घायलों को सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया। यहां पर जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊसीतापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम