लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर से गायब हुए 40 से ज्यादा कोरोना वायरस मरीज, इलाके में मचा हड़कंप

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 31, 2020 12:56 IST

Uttar Pradesh Ghazipur Coronavirus UPDATE: गाजीपुर में रोजाना कोरोना वायरस के 50 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। वहीं जिले में कोविड-19 से 10 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देगाजीपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने गायब हुए 42 कोरोना रोगियों के बारे में गाजीपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा है। पिछले करीब 15 दिनों से कोरोना मरीजों की गायब होने की घटनाएं सामने आ रही है।

गाजीपुर:उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर से 42 कोरोना वायरस मरीज गायब हो गए हैं। जिला अधिकारी अभी तक उनको ट्रेस नहीं कर पाए हैं। इन सभी कोरोना संक्रमितों के मोबाइल नंबर या तो स्विच आफ हैं या फिर गलत दर्ज करवाए गए हैं। जिला के आला अधिकारियों का कहना है कि वो सारे 42 कोरोना मरीजों ने गलत पता और गलत मोबाइल नंबर दिया था। 

गाजीपुर में रोजाना कोरोना के 50 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में 42 कोरोना मरीजों के लापता होने की वजह से संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।

गाजीपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने गायब हुए 42 कोरोना रोगियों के बारे में गाजीपुर के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि ना ही 42 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में हैं और ना ही अपने दिए पते पर घर में क्वारंटाइन हैं। पत्र में लिखा है '42 कोरोना मरीजों का पता लगाया जा रहा है।'

पिछले करीब 15 दिनों से कोरोना मरीजों की गायब होने की घटनाएं सामने आ रही है। कोरोना को लेकर आधे से ज्यादा शहर को हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

जिले में गुरुवार (30 जुलाई) को कुल 70 नये कोरोना केस मिलने के साथ अब तक कुल 1138 कोरोना मामले पाए गए हैं। वहीं 567 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। 10 कोरोना मरीजों की मौत जिले में हो चुकी है। जिले में ऐक्टिव केस 561 हैं।

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण से एक दिन में हुईं सबसे अधिक 57 मौत, संक्रमण के 3,765 नए मामले

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,765 नए मामले सामने आए, जबकि 57 और मौतों के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा गुरुवार को 1,587 हो गया। प्रदेश में मौत के 57 मामले किसी एक दिन में मृतकों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण के 3,765 मामलों का आंकड़ा भी एक दिन में सर्वाधिक है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 46, 803 लोग पूरी तरह होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं । संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 32, 649 है जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से कुल 1,587 लोगों की जान गयी है

टॅग्स :गाजीपुरउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी