लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के अब तक 25 मामले, आठ मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: March 21, 2020 19:22 IST

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर लगने वाले 'जनता कर्फ्यू' के दौरान राज्य के सभी चिकित्सालयों में कोरोना वायरस के उपचार का छद्माभ्यास भी किया जायेगा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग एवं पंचायत राज विभाग सार्वजनिक स्थलों तथा अस्पतालों को संक्रमणरहित बनाया जाएगा एवं वहां व्यापक सफाई कार्य किया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 25 मामले सामने आये हैं उनमें से आठ मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 25 मामले सामने आये हैं और उनमें से आठ मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 25 मामले सामने आये हैं। उनमें से आठ मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

बाकी का विभिन्न चिकित्सालयों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव हेतु सरकार के पूरी तरह से तैयार रहने का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में वायरस टेस्टिंग केन्द्रों की संख्या तीन से बढ़ाकर छह कर दी गयी है एवं अगले दो दिनों में इनकी संख्या बढ़कर आठ हो जायेगी।

प्रसाद ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि इन केन्द्रों की संख्या बढ़ाकर 10 की जाए। उन्होंने कहा कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर लगने वाले 'जनता कर्फ्यू' के दौरान राज्य के सभी चिकित्सालयों में कोरोना वायरस के उपचार का छद्माभ्यास भी किया जायेगा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग एवं पंचायत राज विभाग सार्वजनिक स्थलों तथा अस्पतालों को संक्रमणरहित बनाया जाएगा एवं वहां व्यापक सफाई कार्य किया जायेगा।

प्रसाद ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिये जनजागरण का कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को सैनेटाइजेशन एवं आपस में उचित दूरी बनाये रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। इस बीमारी से डरने की कोई जरूरत नहीं है, सिर्फ सावधान रहने की आवश्यकता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो