लाइव न्यूज़ :

लखनऊ में हज हाउस की बदली तस्वीर, चढ़ा भगवा रंग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 5, 2018 16:40 IST

हज हाउस की दीवारें सफेद और हल्की हरे रंग में थीं, लेकिन अब इसकी दीवारों पर गेरुआ रंग चढ़ रहा है।

Open in App

उत्तर प्रदेश में योगी 'राज' के शुरू होने के साथ ही असर भी दिखने लगा है। लखनऊ की सड़कों पर अब 'समाजवादी लाल' के बाद भगवा रंग छाने लगा है। स्कूल और बसों के बाद अब योगी सरकार ने लखनऊ स्थित हज हाउस को भगवा रंग में रंग दिया है,  इससे पहले हज हाउस की दीवारें सफेद और हल्की हरे रंग में थीं, लेकिन अब इसकी दीवारों पर गेरुआ रंग चढ़ रहा है।

योगी सरकार के इस कदम पर राजनीति शुरू हो गई है। विपक्षी नेताओं और उलेमाओं ने इस कदम का धुर-विरोध किया है। उनका कहना है कि सरकार इस मामले में भी मजहबी जज्बात कुरेदने में जुटी है। इससे पहले भी उत्तरप्रदेश में काफी जगह इस प्रकार का प्रयोग हो चुका है।

हज हाउस  को भगमामय बनाने पर यूपी के मंत्री मोहसीन रजा ने कहा है कि 'ऐसे चीज़ों में विवाद करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि भगवा रंग एक उज्ज्वल और ऊर्जावान रंग है जिससे दीवारें सुंदर दिखती है। विपक्ष के पास हमारे खिलाफ कोई बड़ा मुद्दा नहीं है इसलिए वो बेवजह चीज़ों को बढ़ा रहें है। विपक्षी दलों से लेकर उलेमाओं ने एतेराज जताया हैं। हालांकि यह पहला मामला नही है। सरकार बनने के बाद से ही भगवा रंग का जादू दिखने लगा था।

बुधवार (तीन जनवरी) को मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी मदरसा बोर्ड से जुड़े 16461 मदरसों को विभिन्न हिन्दू  त्योहारों पर बंद करने का आदेश दिया है।  मदरसों को महानवमी, दशहरा, दिवाली, रक्षा बंधन, बुद्ध पूर्णिमा और महावीर जंयती पर अवकाश करने का आदेश दिया गया है। मदरसों को रमजान समेत मुस्लिम त्योहारों पर दिए जाने वाले अवकाश की संख्या कम करने के लिये कहा गया है। राज्य सरकार ने प्रदेश में अवकाशों की संख्या 92 से घटाकर 86 कर दी है।

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सभी मदरसों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाने को लेकर विवादों से घिर गयी थी। मदरसों ने पीएम मोदी की तस्वीर लगाने से इनकार कर दिया है। इस मसले पर राज्य सरकार के अधिकारियों ने मीडिया को दी सफायी में कहा कि ये आदेश सभी शिक्षण संस्थाओं को दिया गया है और किसी भी संस्थान को उसकी धार्मिक मान्यता के खिलाफ कुछ करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो