लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं: अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: November 29, 2020 18:13 IST

Open in App

लखनऊ, 29 नवंबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार को प्रदेश के किसानों की कोई परवाह नहीं है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक है और विकास कार्य अवरुद्ध हैं। एक तरफ किसान आंदोलित है और इसके बावजूद मुख्यमंत्री देशाटन पर है।''

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए यादव ने कहा कि अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय उनका मन स्टार प्रचारक बनकर दूसरे राज्यों में जाने और उनके शहरों के नाम बदलवाने में ज्यादा लगता है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश के अन्‍नदाता की परवाह नहीं है और किसानों के प्रति नफरत रखना, उन्हें ‘आतंकवादी’ और ‘गुंडा’ बताना भाजपा की ओछी मानसिकता का प्रदर्शन है। उन्‍होंने कहा, ‘‘सरकार को किसानों से कोई हमदर्दी नहीं है बल्कि उन्हें चिंता है तो बस कारपोरेट घरानों की कि कैसे उनकी झोलियां भरी जाएं और प्रदेश की सम्पत्ति उनकी मर्जी से बंधक बनाई जाए।’’

उन्‍होंने कहा, ''किसानों को आतंकवादी कहकर अपमानित करना भाजपा का निकृष्टतम रूप है। ये अमीरों की पक्षधर भाजपा का खेती-खेत, छोटा व्यापार, दुकानदार, सड़क परिवहन सब कुछ, बड़े लोगों के पास गिरवी रखने का षडयंत्र है। अगर भाजपा के अनुसार किसान आतंकवादी है तो भाजपाई कसम खाएं कि उनका उगाया अन्न नहीं खाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग