लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में खेत के बीच स्थित घर में धमाका, हादसे में मारे गए 4 लोगों के शव के उड़े चिथड़े

By अंजली चौहान | Updated: March 31, 2023 17:32 IST

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के नयागांव की है। यहां खेत में बने एक घर में धमाका होने से बड़ा हादसा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर के एक गाव में घर में हुआ धमाका धमाके में चार लोगों की मौत घर में रखे सिलेंडर के कारण हुआ धमाका

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार को खेतों के बीचो-बीच बने एक मकान में जोरदार धमाका होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक लोगों को सुनाई दी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना में चार लोगों के मारे जाने की सूचना है। हादसा इतना दर्दनाक था कि पुलिस को जिन चार लोगों के शव बरामद हुए हैं उनके चिथड़े उड़ गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमाके के कारणों का पता लगा रही है। 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा, "शुक्रवार को यूपी के बुलंदशहर में खेतों के बीच एक घर में एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। धमाका कथित तौर पर एक सिलेंडर में हुआ।"

स्थानीय लोग बचाव कार्य में पुलिस की मदद कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक चार शव बरामद किए हैं। पुलिस ने शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

गौरतलब है कि मरने वालों की पहचान कर ली गई है। घटना में अभिषेक (20), रईस (40), आहद (05) और विनोद के मारे जाने की सूचना मिली है। जिस घर में धमाका हुआ है वह घर परिवार ने किराए पर लिया था। 

मामले की बारीकी से हो रही जांच 

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के नयागांव की है। एसएसपी श्लोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि गांव में खेतों के बीच बने एक घर में सिलेंडर फटने की सूचना आज दोपहर के समय मिली थी। उन्होंने कहा कि कुछ सिलेंडर मिले और इनके साथ ड्रम भी मिले हैं। 

मामले में राहत बचाव के लिए पुलिस, जिला प्रशासन, फायर ब्रिगेड और सीएमओ की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं। विस्फोट के सही कारणों का पता लगाने के लिए और सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक यूनिट को बुलाया गया है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मौके पर कुछ सिलेंडर और ड्रम भी मिले हैं और विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी