लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव से ठीक पहले अब मुकेश सहनी के बाद तेजस्वी और चिराग को भी याद आईं फूलन देवी, जानिए क्या कहा

By विनीत कुमार | Updated: July 27, 2021 10:39 IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल होना है। इससे पहले फूलन देवी की चर्चा भी तेज हो गई है। हाल में उनकी पुण्यतिथि पर मुकेश सहनी ने उनकी चर्चा कर नए समीकरण के संकेत दे दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने फूलन देवी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें दी थी श्रद्धांजलितेजस्वी यादव ने फूलन देवी की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 'क्रांतिकारी नायिका' करार दियाचिराग पासवान ने भी फूलन देवी को याद करते हुए कहा कि रामविलास पासवान उन्हें छोटी बहन के तौर पर मानते थे

नई दिल्ली: बिहार सरकार में मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी द्वारा यूपी चुनाव से ठीक पहले फूलन देवी का जिक्र छेड़ने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद दो अन्य नेता तेजस्वी यादव और लोजपा सांसद चिराग पासवान ने भी पूर्व सांसद को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया।

निशाद समाज से आने वालीं फूलन देवी ने यूपी के मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बाद में उनकी 2001 में हत्या कर दी गई थी।

तेजस्वी यादव ने रविवार को लालू प्रसाद के साथ एक जनसभा में मंच पर बैठीं फूलन देवी की तस्वीर को ट्वीट किया और 'क्रांतिकारी नायिका' बताया। तेजस्वी ने लिखा, 'वर्चस्ववादी सोच को चुनौती देने वाली क्रांतिकारी नायिका एवं नारी अस्मिता की प्रतीक पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन एवं शत-शत नमन!'

वहीं, अपने राजनीतिक भविष्य की लड़ाई लड़ रहे चिराग पासवान ने भी फूलन देवी को याद करते हुए बताया कि कैसे उनके पिता और पूर्व सासंद रामविलास पासवान तब फूलन देवी को अपनी बहन की तरह मानते थे।

चिराग पासवान ने कहा, 'फूलन देवी का मेरे पिता के साथ मजबूत नाता था। मेरे पिता उन्हें बहन की तरह मानते थे। उन्होंने अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और गलत चेहरों के खिलाफ कभी हार नहीं मानी।'  

हालांकि, न ही तेजस्वी और न ही चिराग पासवान ने ही ये अभी साफ किया है कि उनकी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा में हिस्सा ले रही है या नहीं।

वहीं, दूसरी ओर एनडीए की साझीदार वीआईपी पार्टी ने जरूर संकेत दे दिया है कि वे बिहार से बाहर निषाद पहचान के तौर पर अपने पैर पसारने की तैयारी में हैं। मुकेश सहनी ने ये भी कहा है कि वे फूलन देवी की यूपी के 18 जिलों में मूर्तियां लगवाएंगे जहां निषाद समाज की अच्छी पकड़ है। साथ ही मुकेश सहनी ने हर साल फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाने की भी बात कही है।

हालांकि, रविवार को मुकेश सहनी को वाराणसी एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था। साथ ही फूलन देवी की मूर्ति को भी उसे लगाए जाने से पहले जब्त कर लिया गया। सहनी ने बाद में कहा, 'जिस तरह से भी हो सके मैं यूपी में निषाद समाज के लिए काम करना जारी रखूंगा।'

टॅग्स :फूलन देवीतेजस्वी यादवमुकेश सहनीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब