लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 13:32 IST

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सहित उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट बुधवार देर शाम आई। दिनेश शर्मा ने कहा है कि वे आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों की सलाह ले रहे हैं।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शर्मा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बुधवार को देर रात ट्वीट में कहा "आज मेरी और मेरी पत्नी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आयी है, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम अपने आपको घर में ही पृथक-वास में करके चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहे हैं।"

उपमुख्यमंत्री ने कहा "मेरा आग्रह है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, वे भी जाँच करा लें और कोविड दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन करें।"

गौरतलब है कि हाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे