लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : फतेहपुर जेल में बंदी की मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:16 IST

Open in App

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश), छह जुलाई फतेहपुर जिला जेल में सोमवार की रात एक विचाराधीन बंदी की मौत हो गई।

फतेहपुर जिला जेल के अधीक्षक मोहम्मद अकरम ने मंगलवार को बताया कि हुसेनगंज थाना क्षेत्र के चितिसापुर गांव के रहने वाले विचाराधीन बंदी रामदीन (73) की सोमवार की रात मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि पेट दर्द की शिकायत के बाद रामदीन को जेल की अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था, लेकिन आराम नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि रामदीन गैर इरादतन हत्या के मामले में पिछले तीन साल से जेल में बंद था। मौत का असली कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

पुलिस इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?