लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Congress: पूर्व बसपा सांसद पर भरोसा, कांग्रेस ने दलित नेता खाबरी को यूपी इकाई का प्रमुख नियुक्त किया, 2024 पर नजर, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 18:08 IST

Uttar Pradesh Congress: कांग्रेस की उप्र इकाई ने बृजलाल खाबरी को अध्यक्ष नियुक्त कर दलित समाज को संदेश दिया है और प्रांतीय प्रमुखों में दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम, एक भूमिहार और पिछड़ी जातियों से दो लोगों को शामिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देअजय लल्लू द्वारा प्रदेश इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नियुक्तियां की गई हैं। पूरे राज्य को छह भागों पश्चिम, ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, प्रयाग और पूर्वांचल में बांटा है। हर जोन में राष्ट्रीय सचिवों की तैनाती कर चुकी हैं। अब हर जोन का अध्यक्ष भी होगा।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने शनिवार को दलित नेता बृजलाल खाबरी को अपनी उत्तर प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया और 2024 के आम चुनाव से पहले राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में अपने पुनरुत्थान के प्रयासों के तहत छह क्षेत्रीय प्रमुख भी नियुक्त किए।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अजय लल्लू द्वारा प्रदेश इकाई के प्रमुख के पद से इस्तीफा दिए जाने के कुछ महीने बाद ये नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के रूप में पूर्व बसपा सांसद खाबरी की नियुक्ति की और इसके साथ ही नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव तथा योगेश दीक्षित को प्रदेश इकाई में क्षेत्रीय प्रमुख के रूप में नामित किया।

कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की अपनी रणनीति के तहत पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने राजनीतिक-सांस्कृतिक आधार पर पूरे राज्य को छह भागों पश्चिम, ब्रज, अवध, बुंदेलखंड, प्रयाग और पूर्वांचल में बांटा है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पहले ही हर जोन में राष्ट्रीय सचिवों की तैनाती कर चुकी हैं। अब हर जोन का अध्यक्ष भी होगा।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी ने नयी नियुक्तियों के साथ जातिगत समीकरणों को भी संतुलित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उप्र इकाई ने खाबरी को अपना अध्यक्ष नियुक्त कर दलित समाज को संदेश दिया है तथा प्रांतीय प्रमुखों में दो ब्राह्मण, एक मुस्लिम, एक भूमिहार और पिछड़ी जातियों से दो लोगों को शामिल किया है।

उन्होंने बताया कि चौधरी जहां पूर्वांचल क्षेत्र के अध्यक्ष होंगे, वहीं अजय राय प्रयाग क्षेत्र के प्रमुख, नकुल दुबे अवध, अनिल यादव (इटावा) ब्रज, सिद्दीकी पश्चिम और दीक्षित बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रमुख होंगे। खाबरी ने 2016 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। मार्च में, खाबरी के पूर्ववर्ती लल्लू ने कांग्रेस की उप्र इकाई के अध्यक्ष पद से तब इस्तीफा दे दिया था, जब पार्टी प्रियंका गांधी के आक्रामक अभियान के बावजूद विधानसभा चुनाव में 403 में से सिर्फ दो सीट जीत पाई थी। 

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेशप्रियंका गांधीसोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'