लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- आज ईद है और ईद की नमाज कहीं भी सड़क पर नहीं हो रही है

By रुस्तम राणा | Updated: April 22, 2023 17:02 IST

सीएम योगी ने कहा, आज ईद है, ईद की नमाज पढ़ी जा रही है लेकिन कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं हो रही, कोई आवागमन बंद नहीं है क्योंकि सभी को मालूम है कि ये कानून का राज है और ये सब के लिए समान है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी ने कहा- सभी को मालूम है कि ये कानून का राज है और ये सब के लिए समान हैउन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहले आजमगढ़ जैसे जनपद के नाम से लोग घबराते थेआगे कहा- आज आजमगढ़ एक्सप्रेस हाइवे से भी जुड़ा है, आजमगढ़ में एयरपोर्ट भी बन रहा है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षगण के 24वें राष्ट्रीय सम्मेलन को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य की कानून व्यवस्था की सराहना की। सीएम योगी ने कहा, आज ईद है, ईद की नमाज पढ़ी जा रही है लेकिन कहीं भी सड़क पर नमाज नहीं हो रही, कोई आवागमन बंद नहीं है क्योंकि सभी को मालूम है कि ये कानून का राज है और ये सब के लिए समान है। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहले आजमगढ़ जैसे जनपद के नाम से लोग घबराते थे। आज आजमगढ़ एक्सप्रेस हाइवे से भी जुड़ा है, आजमगढ़ में एयरपोर्ट भी बन रहा है। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय भी बना रहे हैं। आज वहां कोई भय नहीं है, किसी प्रकार की कोई अराजकता नहीं है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने विपक्षी दलों की पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठते थे लेकिन अब प्रतिभा को सम्मान मिलता है। 

उन्होंने कहा, '' पहले भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी, उस समय भर्ती प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद और जातिवाद का मुखौटा लगाकर योग्यता और प्रतिभा के साथ अन्याय होता था। ऐसे में हमने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अच्छे ईमानदार लोगों की टीम तैयार की और पिछले छह वर्षों में पुलिस विभाग में एक लाख 64 हजार से अधिक पदों को पारदर्शी तरीके से भरा गया।''

उन्होंने कहा कि जब 2017 में उनकी सरकार ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी तो उस समय उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उच्चतर शिक्षा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग से जुड़ी परीक्षाओं में शिकायतों का अंबार नजर आया था। 

उन्‍होंने कहा ,'' कई भर्ती प्रक्रियाओं में न्यायालय से स्थगनादेश चल रहा था और कुछ मामलों में अदालत ने गंभीर टिप्पणियां भी कर रखी थीं, पुलिस में डेढ़ लाख पद खाली पड़े थे क्योंकि इस पर सुप्रीम कोर्ट का स्थगन था। मैंने अधिकारियों से कहा कि भर्ती को लेकर जो भी कमियां थीं उसे दूर करिए।'' 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत