लाइव न्यूज़ :

यूपी के बांदा में एक ही परिवार के 32 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: September 1, 2020 14:56 IST

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.डी. शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आए जिनमें बांदा शहर के फूटाकुआं मुहल्ले में एक ही परिवार के 32 सदस्य शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबांदा शहर के फूटाकुआं क्षेत्र में एक परिवार के 32 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।जिले में अब तक कोविड-19 के 807 मामले सामने आए हैं जिनमें आठ लोगों की मौत हो चुकी है।439 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

बांदाः उत्तर प्रदेश में बांदा शहर के फूटाकुआं क्षेत्र में एक परिवार के 32 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.डी. शर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आए जिनमें बांदा शहर के फूटाकुआं मुहल्ले में एक ही परिवार के 32 सदस्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के 807 मामले सामने आए हैं जिनमें आठ लोगों की मौत हो चुकी है और 360 लोगों का अभी उपचार चल रहा है। 439 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नये मामले

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 103 नये मामले सामने आये जिसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या आठ हजार के पार हो गयी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। जिला निगरानी अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि बीते 24 घंटे में 103 लोगों के कोविड-19 वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी, जबकि स्वस्थ होने के बाद 104 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि जिले में 1,067 लोगों का इलाज जारी है जबकि 6,946 संक्रमितों का अब तक सफल इलाज हो चुका है। अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से जनपद में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुडुचेरी में कोविड-19 के 10 और मरीजों की मौत, संक्रमण के 363 नए मामले

पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 10 और मरीजों की मौत हो गई जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही संघ शासित क्षेत्र में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 240 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी और यनम क्षेत्र में कोविड-19 से आठ पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई।

कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के 363 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक संक्रमण के कुल 14,766 मामले सामने आ चुके हैं। निदेशक ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में 341 मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के 4,851 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 9,675 मरीज ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरसलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"