लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः भाजपा के प्रचार अभियान को तेज करेंगे अमित शाह, 140 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों तक पहुंचेंगे

By भाषा | Updated: December 21, 2021 21:12 IST

2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया था और 2019 में 80 में से 67 लोकसभा सीटें जीती थीं। शाह 2014 में जब उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे, तब भाजपा ने यहां 73 लोकसभा सीटें जीती थीं। 

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में कम से कम 21 अलग-अलग स्थानों की यात्रा करेंगे।प्रत्येक स्थान पर सात ‘क्लस्टर निर्वाचन क्षेत्रों’ के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे।उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में राज्य का दौरा करेंगे और 140 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों तक पहुंचेंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर से शुरू होने वाले एक सप्ताह के अपने दौरे के दौरान पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार शाह राज्य में कम से कम 21 अलग-अलग स्थानों की यात्रा करेंगे और प्रत्येक स्थान पर सात ‘क्लस्टर निर्वाचन क्षेत्रों’ के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

उन्होंने कहा कि जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यक्रम में तीन ओबीसी बहुल निर्वाचन क्षेत्रों, दो शहरी निर्वाचन क्षेत्रों, एक अनुसूचित जाति बहुल निर्वाचन क्षेत्र और एक अल्पसंख्यक बहुल निर्वाचन क्षेत्र के लोग शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

शाह की यात्रा की प्रमुख विशेषताओं में आगामी चुनावों के लिए रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी देर शाम की बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमुख के रूप में शाह के नेतृत्व में पार्टी ने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल किया था और 2019 में 80 में से 67 लोकसभा सीटें जीती थीं। शाह 2014 में जब उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे तब भाजपा ने यहां 73 लोकसभा सीटें जीती थीं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअमित शाहउत्तर प्रदेशBJPकांग्रेससमाजवादी पार्टीबीएसपीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो