लाइव न्यूज़ :

कोविड संकट से कैदी भी डरे, उत्तर प्रदेश में 21 कैदियों ने पैरोल पर बाहर आने से किया इनकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2021 21:15 IST

उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद 21 कैदियों ने पैरोल पर जेल से बाहर आने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे महामारी का डर बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश में 10,123 कैदी रिहा21 कैदियों ने पैरोल पर बाहर आने से किया इनकार गाजियाबाद जेल से सर्वाधिक कैदियों को रिहा किया गया

किसी कैदी के लिए जेल से बाहर आना सबसे बड़ी ख्वाहिश होती है, लेकिन यह कोविड महामारी का दौर है। उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद 21 कैदियों ने पैरोल पर जेल से बाहर आने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे महामारी का डर बताया जा रहा है। कैदियों ने कहा है कि उनके साथ जेल में बेहतर व्यवहार किया जा रहा है और जेल में खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। 

उत्तर प्रदेश के डीजी जेल आनंद कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि प्रदेश की अलग-अलग नौ जेलों में बंद 21 दोषियों ने पैरोल पर जेल से बाहर आने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जेलों में कैदियों का खयाल रखा जा रहा है और कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जा रहा है।

यूपी में कुल 10,123 कैदियों को छोड़ा

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जेलों में संक्रमण से बचाव के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जा रहा था। इसके तहत विचाराधीन कैदियों और दोषियों को जमानत और पैरोल पर छोड़ा गया। जिससे जेलों में भीड़भाड़ न हो और कोरोना वायरस से बचाव हो सके। जिसके बाद राज्य में 10,123 कैदियों को छोड़ा गया था। 

गाजियाबाद से सबसे ज्यादा कैदी रिहा

हालांकि इनमें से 21 कैदियों ने जेल से बाहर जाने से मना कर दिया है। जिन कैदियों को छोड़ा गया है, उनमें 8,463 विचाराधीन कैदियों को जमानत पर और 1,660 दोषी कैदियों को 60 दिनों की पैरोल दी गई। इनमें से सर्वाधिक विचाराधीन कैदी गाजियाबाद जेल से छोड़े गए। गाजियाबाद से 703 विचाराधीन कैदियों को जिला जेल से छोड़ा गया। 

जेलों में क्षमता से अधिक कैदी

देश की जेलों की स्थिति अच्छी नहीं है। ज्यादातर जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। इसके चलते कई बार उन्हें संभालना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं कोरोना संकट के दौरान ज्यादा कैदियों के कारण संक्रमण फैलने का भी खतरा था। जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने यह कदम उठाया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत