लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक के बाद फैसला

By विनीत कुमार | Updated: June 3, 2021 15:16 IST

सीबीएसई और कई अन्य राज्यों के बाद अब उत्तर प्रदेश बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया है। कोरोना महामारी को देखते हुए ये फैसला लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द करने का किया गया फैसला, पहले से लग रही थी इसकी अटकलेंसीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गुरुवार को बैठक में हुआ फैसला12वीं बोर्ड के नंबर अब छात्रों को कैसे दिए जाएंगे, इसे लेकर फैसला होना अभी बाकी है

लखनऊ: कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 12वीं की बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गुरुवार को हुई बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।

यूपी की अपनी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को रद्द करने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थी। इससे पहले सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा भी रद्द की जा चुकी है। वहीं, बुधवार को मध्य प्रदेश, गुजरात और गोवा ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी।

यूपी बोर्ड 26 लाख से ज्यादा स्टूडेंट देने वाले थे परीक्षा

यूपी में 10वीं की परीक्षा पहले ही रद्द कर दी गई थी जबकि 12वीं के पेपर को लेकर संशय बरकरार था। इस बार 12वीं की परीक्षा में 26 लाख से ज्यादा स्टूडेंट बैठने वाले थे। ताजा फैसला इनके लिए राहत भरा होगा। परीक्षा रद्द होने के बाद अब नतीजे कैसे जारी किए जाएंगे इसे लेकर फैसला होना बाकी है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का मंगलवार को फैसला लिया था। इसके बाद कल कई राज्यों ने अपने बोर्ड के तहत ऐसी ही घोषणा की। वहीं, कुछ राज्यों ने अगले कुछ दिनों में इस पर फैसला लेने की बात कही थी।

उत्तराखंड, हरियाणा भी 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का फैसला ले चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र समेत पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक ने इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा था कि छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में परीक्षाओं के आयोजन को लेकर जो चिंता है उसे दूर किया जाना चाहिए। ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

टॅग्स :examउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग