लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव में 11 विधायकों ने मारी बाजी, अब खाली सीटों पर कराने होंगे उपचुनाव

By भाषा | Updated: May 24, 2019 20:54 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम अभी खत्म नहीं होगा क्योंकि राज्य के 11 विधायक लोकसभा चुनाव जीते हैं, जिसकी वजह से रिक्त विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। कुल 13 विधायक लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी थे, जिनमें से 11 चुनाव जीत गये। इन विधायकों में नौ भारतीय जनता पार्टी के, दो समाजवादी पार्टी के और एक-एक बहुजन समाज पार्टी एवं अपना दल के हैं। भाजपा के नौ विधायकों में से चार मंत्री हैं।

जन प्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 151 के प्रावधान के मुताबिक विधानसभा या लोकसभा की रिक्त सीट पर छह महीने में उपचुनाव हो जाना चाहिए। चार मंत्रियों में से तीन ने चुनाव जीता। आंबेडकर नगर से मुकुट बिहारी वर्मा चुनाव हार गये। चुनाव जीतने वाले प्रदेश के मंत्री इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, कानपुर से सत्यदेव पचौरी और आगरा से एस पी सिंह बघेल हैं।

भाजपा विधायकों में आर के सिंह पटेल बांदा लोकसभा सीट से चुनाव जीते। वह मानिकपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इगलास से भाजपा विधायक राजवीर दिलेर हाथरस लोकसभा सीट से विजयी हुए जबकि जैदपुर से भाजपा विधायक उपेन्द्र रावत बाराबंकी लोकसभा सीट जीते । गंगोह से भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी कैराना लोकसभा सीट जीते जबकि बलहा से विधायक अक्षयवर लाल गौड बहराइच लोकसभा सीट जीते।

सपा ने रामपुर के विधायक मोहम्मद आजम खां को रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लडाया। खां चुनाव जीत गये हैं। बसपा विधायक रीतेश पाण्डेय आंबेडकर नगर लोकसभा सीट से और अपना दल के विधायक संगम लाल गुप्ता, जो भाजपा के टिकट पर लडे, प्रतापगढ से विजयी हुए।

चुनाव हारने वाले विधायकों में जसवंत नगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव शामिल हैं, जो अपनी नवगठित पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के टिकट पर फिरोजाबाद लोकसभा सीट से लडे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन कैबिनेट सहयोगी चूंकि अब लोकसभा जाएंगे इसलिए योगी कैबिनेट में फेरबदल भी संभावित है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीपरिणाम दिवससमाजवादी पार्टीकांग्रेसबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप