लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में आए आंधी-तूफान से 10 लोगों की मौत, 28 घायल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 14, 2018 10:04 IST

उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के चलते कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। कुछ इलाकों में आंधी का असर इतना खतरनाक था कि लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

Open in App

लखनऊ, 14 जून। उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम के बदले मिजाज के चलते कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। कुछ इलाकों में आंधी का असर इतना खतरनाक था कि लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस आंधी तूफान के चलते उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 28 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

मारे गए इन लोगों में गोंडा जिले में तीन लोग, फैजाबाद में 1 शख्स की मौत हो गई। जबकि सीतापुर में आई आंधी के रौद्र रूप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां 6 लोगों की मौत हो गई।

इन सबसे इतर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बीत दिनों से बदला हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से ही धूल भरी आंधी चल रही है। इसके साथ ही गर्मी और तेज गर्म हवा से लोग खासा परेशान है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय और मौसम विभाग के मुताबिक ये धूल भरी धुंध अगले तीन दिनों तक दिल्ली की हवा में बनी रहेगी। आरके पुरम, मंदिर मार्ग, द्वारका, पंजाबी बाग और आईटीओ में में प्रदूषण अब तक के सबसे खतरनाक स्तर पर चला गया है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई है।  दिल्ली के राजपथ इलाके में प्रदूषण का स्तर PM 10 पार्टिकल का स्तर 262 पहुंचा गया है, जो कि बेहद ही खराब हालात को दर्शाता है। 

 

 

टॅग्स :मौसमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर