लाइव न्यूज़ :

जिसने लादेन को 'ओसामा जी' कहा हो उससे..., 'सर्जिकल स्ट्राइक' पर दिग्विजय के बयान पर मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने साधा निशाना

By भाषा | Updated: January 24, 2023 15:42 IST

भारत ने सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमले के जवाब में नियंत्रण रेखा के पार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी। उत्पल पर्रिकर के पिता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर तब देश के रक्षा मंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सोमवार को जम्मू में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाया था।दिग्विजय सिंह के बयान पर मनोहर पर्रिक के बेटे ने कहा कि कांग्रेस नेता ने जो कहा है, वह कोई हैरानी की बात नहीं है।

पणजीः गोवा के नेता उत्पल पर्रिकर ने भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की विश्वसनीयता पर संदेह करने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मंगलवार को निंदा की और कहा कि ऐसे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार के बयान दिया जाना आश्चर्यजनक नहीं है, जिसने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को ‘‘ओसामा जी’’ कहा हो।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सोमवार को जम्मू में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाया था और सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था, ‘‘वे (केंद्र) ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।’’

भारत ने सितंबर 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एक सैन्य अड्डे पर आतंकवादी हमले के जवाब में नियंत्रण रेखा के पार ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी। उत्पल पर्रिकर के पिता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर तब देश के रक्षा मंत्री थे।

उत्पल पर्रिकर ने कहा, ‘‘दिग्विजय सिंह ने जो कहा है, वह कोई हैरानी की बात नहीं है। वह लगातार इस प्रकार की बातें करते रहे हैं। भले ही वह ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की बात हो या एक सबसे खूंखार आतंकवादी को ‘ओसामा जी’ कहकर संबोधित करना हो।’’

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए हमलों का मुख्य षड्यंत्रकर्ता एवं अलकायदा का तत्कालीन प्रमुख ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में अमेरिकी बलों के हमले में मारा गया था। खबरों के अनुसार इसके बाद सिंह ने लादेन को ‘‘ओसामा जी’’ कहकर संबोधित किया था। उत्पल पर्रिकर ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी के ऊपरी स्तर पर वास्तव में ऐसे ही लोगों का जमावड़ा है और वे एक विशेष परिवार के प्रति निष्ठा को सभी चीजों से ऊपर रखते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके लिए दुर्भाग्य और देश के लिए सौभाग्य की बात है कि लोगों को इस बात का एहसास हो गया है और वे आम चुनावों में अपना कर्तव्य निभाते हुए उन्हें खारिज कर रहे हैं।’’ 

टॅग्स :दिग्विजय सिंहसर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतसंगठन की मजबूती पर चर्चा नहीं करती कांग्रेस

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम