लाइव न्यूज़ :

शिवराज सरकार से नाराज हुए उस्ताद अमजद अली खां, मध्यप्रदेश के लिए नहीं बजाएंगे सरोद

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 17:36 IST

उस्ताद अमजद अली खां ग्वालियर में 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक होने वाले तानसेन समारोह में नहीं बुलाये जाने से नाराज हैं. 

Open in App

प्रख्यात सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान अब मध्यप्रदेश के लिए सरोद नहीं बजायेंगे. वे शिवराज सरकार से नाराज है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग ने उस्ताद अमजद अली की उपेक्षा की जिसके बाद उन्होंने नाराजगी जाहीर करते हुए यह फैसला लिया। वे ग्वालियर में 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक होने वाले तानसेन समारोह में नहीं बुलाये जाने से नाराज हैं।

तानसेन समारोह प्रदेश का एक मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम है। इसमें कला जगत की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाता है लेकिन इस बार सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान को इस आयोजन में नहीं बुलाया गया जिसके चलते वे खासे नाराज हैं। 

दुनियाभर में मशहूर अमजद अली पद्मश्री, पद्मविभूषण से भी नवाजे गए हैं। खास बात यह है कि वे ग्वालियर के ही संगीत घराने 'सेनिया बंगश' से ताल्लुक रखते हैं और तानसेन समारोह का आयोजन भी ग्वालियर में होना हैं।

बता दें कि अमजद अली के पिता उस्ताद हाफिज अली खां ग्वालियर राज दरबार में प्रतिष्ठित वादक थे। यह बात भी गौर करने वाली है कि 'सेनिया बंगश' घराने के संगीतज्ञों ने ही ईरान के लोकवाद्य 'रबाब' को भारतीय संगीत के अनुरूप ढाल कर 'सरोद'  की इजाद की थी।

टॅग्स :सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खांसरोदशिवराज सरकारमध्य प्रदेशतानसेन समारोहग्वालियर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप