लाइव न्यूज़ :

भारत में सही समय पर हो रही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा, द्विपक्षीय संबंध में नया दौर शुरू हो सकता है: रिचर्ड वर्मा

By भाषा | Updated: February 16, 2020 16:46 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ऐसे एकमात्र राष्ट्रपति रहे जो अपने कार्यकाल के दौरान दो बार भारत आए और भारत के गणतंत्र दिवस में शामिल हुए। उनकी यात्राओं से रक्षा, ऊर्जा और व्यापार में ऐतिहासिक प्रगति हुई।

अमेरिका के पूर्व शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आगामी भारत यात्रा सही समय पर हो रही है जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में नया दौर शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे लोकतंत्र, मानवाधिकारों, विविधता और कानून की व्यवस्था में प्रतिबद्धता के साझा मूल्यों को अंगीकार करें और उनकी तसदीक करें। ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा करेंगे।

उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी आएंगी। भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा ने राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर एक साक्षात्कार में ‘ पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘1947 में भारत की आजादी के बाद से अब तक अमेरिका के केवल छह मौजूदा राष्ट्रपतियों ने भारत की यात्रा की, इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा महत्वपूर्ण है और यह सही समय पर हो रही है और इससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में नया दौर शुरू होने की संभावना है।’’

भारत में 2015 से 2017 तक अमेरिका के राजदूत रहे वर्मा ने कहा, ‘‘पिछले तीन राष्ट्रपतियों की यात्राओं ने न केवल हमारी सुरक्षा और आर्थिक क्षमता को मजबूत किया बल्कि हमारे साझा मूल्यों, लोकतंत्र, मानवाधिकारों, विविधता, कानून की व्यवस्था तथा अधिक शांतिपूर्ण एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता पर भी ध्यान केंद्रित किया।’’

भारत में अमेरिका के पहले भारतीय मूल के राजदूत रहे वर्मा ने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता करीब 60 साल पहले भारत से अमेरिका आए थे। अमेरिका ही है जिसने उनके बेटे को राजूदत बनाकर वापस भेजा और अमेरिका ने लाखों नये आव्रजकों का स्वागत किया।’’ वर्मा ने कहा कि राष्ट्रपतियों की पूर्व की यात्राओं से सहयोग के नये क्षेत्र खुले, अमेरिकी लोगों का भारत की ओर प्यार देखने को मिला और मजबूत भागीदारी के लिए द्विदलीय समर्थन को देखा गया।

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ऐसे एकमात्र राष्ट्रपति रहे जो अपने कार्यकाल के दौरान दो बार भारत आए और भारत के गणतंत्र दिवस में शामिल हुए। उनकी यात्राओं से रक्षा, ऊर्जा और व्यापार में ऐतिहासिक प्रगति हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि मैं प्रत्यक्ष रूप से इस प्रगति का गवाह बना।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया