लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले को डोनाल्ड ट्रंप ने बताया 'भयावह स्थिति', कहा- इस आतंकी हमले की पूरी रिपोर्ट देख रहा हूं

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 20, 2019 08:24 IST

अमेरिका ने पाकिस्तान से इस बात की भी अपील की है कि वह अपने देश  से संचालित सभी आतंकवादी समूहों का समर्थन और उन्हें पनाह मुहैया कराना तुरंत बंद करे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए हैं। आतंकी ने सीआरपीएफ की बस पर आत्मघाती हमला किया था। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले को भीषण कहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के द्वारा करवाये गए इस हमले की मैं पूरी रिपोर्ट देखूंगा और फिर एक बयान जारी करूंगा। पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे। आतंकी ने सीआरपीएफ की बस पर आत्मघाती हमला किया था। 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने 19 फरवरी को कहा, भारत के प्रति अमेरिका का पूरा समर्थन है। रॉबर्ट पालाडिनो ने पाकिस्तान के लिए कहा, जो भी भारत में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले का जिम्मेदार है, उसे कड़ी सजा दी जाए। 

सही वक्त आने पर जवाब दूंगा- डोलान्ड ट्रंप 

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को डोनाल्ड ट्रंप ने कम करने की बात पर कहा, अगर दक्षिण एशिया के दोनों पड़ोसी साथ आएं तो बहुत अच्छा होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मैंने पुलवामा हमले की काफी रिपोर्ट और खबरें पढ़ी हैं। इस मामले पर सही वक्त आने पर मैं जवाब दूंगा। लेकिन इतना तो तय है कि ये एक भयावह स्थिति थी। हम जल्द ही इसपर बयान जारी करेंगे।

आतंकवादी हमले की तह तक पहुंचने में अमेरिका भारत के साथ

पप्रवक्ता रॉबर्ट पालाडिनो ने कहा है कि भारत की सरकार से इस मसले पर हमारी काफी करीब से बात हो रही है। हम सिर्फ इस हमले की ओलचना ही नहीं करते बल्कि अमेरिका भारत को हर साथ देने के लिए खड़ा है। हम आतंकवादी हमले की तह तक पहुंचने में हम भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं । 

पाकिस्तान आतंकवाद को ना दे पनाह

अमेरिका ने पाकिस्तान से इस बात की भी अपील की है कि वह अपने देश  से संचालित सभी आतंकवादी समूहों का समर्थन और उन्हें पनाह मुहैया कराना तुरंत बंद करे।अमेरिका की ओर से प्रवक्ता ने कहा, हमने उनकी निंदा की है, पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी पनाहगाहों की हमने पहले भी निंदा की है और हमने उनको सैन्य सहयोग देना बंद कर दिया है। अमेरिका के राजदूत बुधवार से पांच दिनों तक यहां चलने वाले एयरो इंडिया कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उच्चस्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ आए हैं।

पुलवामा हमले पर देखें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्या कहा?

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर