लाइव न्यूज़ :

US खुफिया विभाग का दावा, भारत पर PAK फिर कर सकता है बड़ा आतंकी हमला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 14, 2018 02:32 IST

भारत पर एक बार फिर से पाकिस्तान आतंकी हमला कर सकता है। अमेरिका के खुफिया विभाग प्रमुख डैन कोट्स ने इस बात की चेतावनी दी है।

Open in App

भारत पर एक बार फिर से पाकिस्तान आतंकी हमला कर सकता है। अमेरिका के खुफिया विभाग प्रमुख डैन कोट्स ने इस बात की चेतावनी दी है। खूफिया विभाग के अनुसार नुकसान पहुंचाने के इरादे से पाक नए तरीके के परमाणु हथियार बना रहा है। इन हथिरायों में कम दूरी तक मार करने वाले परमाणु हथियार शामिल हैं।

खबर के मुताबिक पाक के इन परमाणु हथियारो में कम दूरी की सामरिक मिसाइलें, समुद्री क्रूज मिसाइलें, हवाई क्रूज मिसाइलें और लंबी दूरी की बैलेस्टिक मिसाइलें शामिल हैं। विभाग ने कहा है कि इससे पाकिस्तान भारत पर हमले करेंगे, या फिर और भी बड़े हमले के अंजाम दे सकता है। इतना ही नहीं अमेरिका की ओर से यह चेतावनी जम्मू-कश्मीर के सुंजवां आर्मी कैंप में हुए हमले के बाद आई है।

इस खुफिया विभाग की रिपोर्टकी मानें तो भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध आने वाले दिनों में खराब ही रहेंगे। जिसका इशारा भारत की रक्षा मंत्री पहले ही दे चुकी हैं। सुंजवां आर्मी कैंप में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पाकिस्तान को इन हरकतों की कीमत चुकानी होगी। रक्षा मंत्री के सख्त रूख पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने कहा है कि इस्लामाबाद किसी भी दुस्साहस पर भारत को उसी की भाषा में जवाब देगा। वहीं, अमेरिकी खुफिया विभाग के चीफ कोट्स ने सीनेट की सेलेक्ट कमेटी के सामने कहा है कि पाक में मौजूद आतंकी समूह भारत और अफगानिस्तान में हमले की योजना बनाएंगे इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह इन पर हमले भी करते रहेंगे।

इन आतंकी संगठनों को पाकिस्तान में सुरक्षित पनाह मिली है, जिसका वे फायदा उठाना जारी रखेंगे। हालांकि, विभाग ने पाक के किसी आतंकी संगठन का नाम नहीं लिया है। साथ ही पाक दक्षिण एशिया में अमेरिका के शांति के प्रयासों को असफल करता रहेगा। कोट्स ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में भारत और पाक की सीमा पर हिंसा और बढ़ सकती है।

वहीं, पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अमेरिकी सांसदों से कहा है कि भारत में बड़ा आतंकी हमला देखने को भी मिल सकता है। भारत के जम्मू-कश्मीर के सुंजवां आर्मी कैंप में सोमवार को जैश-ए-मोहम्मद की ओर से आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था। इस हमले में भारत के छह जवान शहीद हुए थे और एक नागरिक की भी मौत हो गई थी।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल