लाइव न्यूज़ :

UP-TET में अभ्यर्थियों की जगह ‘सॉल्वर’ को बैठाकर दिलवाई परीक्षा, पुलिस ने गिरोह के 10 लोगों को किया गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: January 25, 2022 10:03 IST

हाईवे और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के सरगना विजय सिंह, लक्ष्मी नारायण, हनुमान, रमेश, प्रदीप, सुरेंद्र, मांगीलाल, डोरी लाल, और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देटीईटी की परीक्षा रविवार सुबह जनपद के 45 केंद्रों पर आयोजित हुई थीपहली पारी की परीक्षा के बाद पुलिस ने गिरोह को पैसों की लेन-देन करते रंगे हाथों पकड़ा

मथुराः यूपी टीईटी का पर्चा लीक होने के बाद दोबारा कराई गई परीक्षा में भी धांधली की गई। जिला पुलिस ने रविवार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का पर्चा हल करने वाले गिरोह के सरगना सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के मुताबिक थाना हाईवे एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पर्चा हल करने वाले गिरोह के सरगना समेत दस सदस्यों को गिरफ्तार किया कर उनके कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह जनपद के 45 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई थी। पहली पाली की परीक्षा पूरी होने के बाद गिरोह के हाईवे स्थित राधा रिसोर्ट होटल के पास आपस में पैसे की लेन-देन कर रहे थे, उसी दौरान पुलिस ने उन्हें देखा। उन्होंने बताया कि हाईवे और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरोह के सरगना विजय सिंह, लक्ष्मी नारायण, हनुमान, रमेश, प्रदीप, सुरेंद्र, मांगीलाल, डोरी लाल, और दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, विजय ने पूछताछ में बताया कि रविवार को आयोजित परीक्षा में सात अभ्यर्थियों के स्थान पर ‘सॉल्वर’ को बैठाकर परीक्षा दिलवाई गई है। मूल अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर सॉल्वर का फोटो लगाकर फर्जी एडमिट कार्ड तैयार करके ऐसा किया गया है। पुलिस को सभी आरोपियों की जामा-तलाशी में 1 लाख 53 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन, एक बैग, 3 एडमिट कार्ड, दो डुप्लीकेट और आंसर कॉपी बरामद हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे