UPSC Topper 2022: सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर इशिता किशोर ने किया कमाल, जानें इनके बारे में सबकुछ

By अंजली चौहान | Published: May 23, 2023 03:45 PM2023-05-23T15:45:41+5:302023-05-23T16:33:21+5:30

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की आज घोषणा कर दी है। इसी के साथ देश चार महिलाओं के रूप में अपने टॉपर मिल गए हैं।

UPSC Topper 2022 Ishita Kishore did wonders by securing first position in Civil Services Examination know everything about her | UPSC Topper 2022: सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर इशिता किशोर ने किया कमाल, जानें इनके बारे में सबकुछ

photo credit: Ishita Kishore twitter

Highlightsयूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की आज घोषणा कर दी हैइशिता किशोर ने पहला स्थान किया हासिल टॉप 10 की लिस्ट में चार महिलाएं हैं शामिल

UPSC Topper 2022: देश में संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी के परिणाम आज घोषित कर दिए गए हैं। देश में सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों के साथ टॉपर की लिस्ट भी जारी कर दी है।

इन टॉपर्स की लिस्ट में महिलाओं ने परचम लहराया है जिसमें पहला स्थान हासिल कर इशिता किशोर ने नाम रोशन किया है। पूरे देश में आज घोषित हुए रिजल्ट के बाद टॉपर की चर्चा है।

लाखों उम्मीदवारों को पीछे छोड़ इशिता किशोर ने पहला स्थान हासिल कर अपने परिवार वालों का नाम रोशन किया है और अब उन्हें बधाई देने वाला का तांता लग गया है। 

इशिता किशोर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है। 

इशिता किशोर अर्थशास्त्र में स्नातक हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

इशिता किशोर ने अर्न्स्ट एंड यंग के साथ जोखिम परामर्श में भी बेहतरीन काम किया है, यही नहीं वह एक शानदार खिलाड़ी भी हैं। 

वह अपने स्कूल के समय से ही एक अच्छी ऑलराउंडर कलाकार रही हैं। इशिता ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की। यह पहली बार था जब उन्होंने इंटरव्यू राउंड के लिए क्वालीफाई किया। 

मालूम हो कि साल 2022 के सितंबर महीने में ये परीक्षाएं आयोजित की गई थी और साक्षात्कार जनवरी-मई 2023 में हुए थे। नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। ये उम्मीदवार IAS, IFS, IPS, सेंट्रल सर्विसेज और ग्रुप A और B का हिस्सा बनेंगे। 

बता दें कि यूपीएससी 2022 की टॉपर लिस्ट में टॉप फॉर में महिलाओं ने अपना कमाल दिखाया गया। जहां पहले स्थान पर इशिता किशोर हैं वही, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरथी एन और चौथे पर स्मृति मिश्रा हैं।  

Web Title: UPSC Topper 2022 Ishita Kishore did wonders by securing first position in Civil Services Examination know everything about her

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे