UPSC Topper 2022: बरेली पुलिस की बेटी बनीं आईएएस, जानिए कैसे स्मृति मिश्रा ने हासिल किया यूपीएससी का चौथा रैंक

By अंजली चौहान | Published: May 23, 2023 05:23 PM2023-05-23T17:23:09+5:302023-05-23T17:25:28+5:30

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की आज घोषणा कर दी है। इसमें टॉपर की लिस्ट में प्रयागराज की रहने वाली स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान हासिल किया है।

UPSC Topper 2022 Bareilly Police daughter became IAS know how Smriti Mishra achieved the fourth rank of UPSC | UPSC Topper 2022: बरेली पुलिस की बेटी बनीं आईएएस, जानिए कैसे स्मृति मिश्रा ने हासिल किया यूपीएससी का चौथा रैंक

फाइल फोटो

Highlightsस्मृति मिश्रा प्रयागराज की रहने वाली हैंस्मृति मिश्रा ने पूरे देश में चौथा स्थान हासिल किया हैस्मृति मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक किया है

UPSC Topper 2022:संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणामों की मंगलवार का ऐलान कर दिया गया है।

सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2022 के परिणाम में अखिल भारतीय रैंक में शुरुआत के चार स्थान पर केवल महिलाओं का दबदबा देखने को मिला है। देश की बेटियों ने कमाल करते हुए टॉप फॉर में अपना नाम दर्ज कराया है।

प्रथम, द्वितीय और तृतीया स्थान के बाद चौथे स्थान पर टॉप करने वाली स्मृति मिश्रा की खूब चर्चा हो रही है। पूरे देश में चौथा स्थान हासिल कर स्मृति ने अपने परिवार का नाम रोशन किया है। स्मृति मिश्रा दिल्ली में कानून की पढ़ाई कर रही हैं।

स्मृति मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनके पिता डीएसपी हैं जो कि बरेली में तैनात हैं।

स्मृति के यूपीएससी में टॉप करने से उनका पूरा परिवार खुशी के माहौल में डूबा हुआ है।इस समय स्मृति के घर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

स्मृति मिश्रा के पिता का नाम रामकुमार मिश्रा है। वह प्रयागराज के भारद्वाज पुरम निवासी हैं। वहीं, बेटी के देश के सर्वोच्च परीक्षा में टॉपर लिस्ट की में शामिल होने से वह बहुत खुश हैं। 

तीसरे प्रयास में रहीं सफल स्मृति 

बता दें कि स्मृति मिश्रा ने काफी कड़ी मेहनत की जिसके बाद आज उन्हें ये सफलता हासिल हुई है। स्मृति ने अपनी स्कूली पढ़ाई आगरा से की है। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गई।

दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से उन्होंने बीएससी की हैं और उन्होंने जूलॉजी को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना है। इसके बाद फिलहाल वह लॉ की पढ़ाई कर रही हैं।

यूपीएससी की परीक्षा में स्मृति का ये तीसरा प्रयास है। जहां उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद चौथा स्थान हासिल किया है। स्मृति मिश्रा फिलहाल दिल्ली में रह रही हैं और वह अपनी मां अनीता मिश्रा के साथ रहती हैं।  

मालूम हो कि टॉपर लिस्ट में प्रथम स्थान पर इशिता किशोर ने अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं, दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया के अलावा तीसरे स्थान पर उमा हरीती रही हैं।

साल 2022 के सितंबर महीने में ये परीक्षाएं आयोजित की गई थी और साक्षात्कार जनवरी-मई 2023 में हुए थे। नियुक्ति के लिए कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। ये उम्मीदवार IAS, IFS, IPS, सेंट्रल सर्विसेज और ग्रुप A और B का हिस्सा बनेंगे। 

Web Title: UPSC Topper 2022 Bareilly Police daughter became IAS know how Smriti Mishra achieved the fourth rank of UPSC

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे