बिहार: कश्मीर को अलग देश बताने को लेकर मचा हंगामा, हेडमास्टर ने दी यह सफाई, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Published: October 19, 2022 01:10 PM2022-10-19T13:10:52+5:302022-10-19T13:28:37+5:30

मामले के सामने आने के बाद भाजपा ने इसे पर सवाल खड़े किए है। इसे लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राज्य सरकार पर निशाना भी साधा है।

uproar over telling Kashmir separate country Bihar kishanganj school headmaster sk das gave clarification | बिहार: कश्मीर को अलग देश बताने को लेकर मचा हंगामा, हेडमास्टर ने दी यह सफाई, जानें पूरा मामला

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsबिहार में कश्मीर को अलग देश बताने को लेकर हंगामा मच गया है।इस विवाद के बाद स्कूल के एक हेडमास्टर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक मानवीय भूल है।

पटना: बिहार के कक्षा सातवीं की परीक्षा में कश्मीर को लेकर एक विवादित मामला सामने आया है। यहां पर परीक्षा के एक प्रश्न में कश्मीर को एक अलग देश बताया गया है। इसका खुलासा होते ही इले लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। 

हालांकि एक स्कूल के हेडमास्टर ने इसे एक मानवीय फूल बताया है। लेकिन भाजपा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और इसे लेकर राज्य सरकार पर निशाना भी साधा है। 

क्या है पूरा मामला

बिहार के किशनगंज जिले के एक स्कूल के सातवीं कक्षा की परीक्षा में कश्मीर लेकर एक सवाल पूछा गया था। ऐसे में सवाल यह पूछा जाना था कि कश्मीर के लोगों को क्या कहा जाता है?, लेकिन इसके बजाय सवाल में यह पूछा गया कि कश्मीर देश के लोगों को क्या कहा जाता है?

ऐसे में कश्मीर के बाद देश लगाने से यह साबित होता है कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं है और वह एक अलग देश है। इस पर बोलते हुए स्कूल के हेडमास्टर एसके दास ने कहा है कि यह एक  मानवीय भूल है। 

विवाद में भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा

इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने राज्य सरकार को घेरा है। इस पर उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार के सरकारी पदाधिकारी और बिहार सरकार कश्मीर को भारत से अलग मानती है। 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार की नियत का खुलासा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के प्रश्न से होता है। इस पर संजय जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार कक्षा सातवीं के बच्चों के दिमाग में यह डाल रही है कि जिस तरीके से चीन, इंग्लैंड, भारत और नेपाल एक देश है, उसी तरीके से कश्मीर भी एक देश है। 

Web Title: uproar over telling Kashmir separate country Bihar kishanganj school headmaster sk das gave clarification

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे